करोड़ों सम्पति के मालिक है यश
करोड़ों सम्पति के मालिक है यश
Share:

टॉलीवुड के जाने माने एक्टर यश को आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है जो जानता न हो वह हमेशा ही किसी न किसी बात के चलते चर्चाओं में बने रहते है, इतना ही नही उन्होंने हमेशा ही अपनी दमदार एक्टिंग से अपने फैंस का दिल भी जीता है. वहीं यश आज अपना जन्मदिन मना रहे है, जी हां यह का जन्म आज कि ये दिन यानि 08 जनवरी 986 को हुआ था। यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है।  यश  पिता अरुण कुमार कर्नाटक ट्रांसपोर्ट सर्विस में ड्राइवर हैं और उनकी मां पुष्पा हाउस वाइफ हैं। यश ने अपने फिल्मी करियर की  स्टार्टिंग मोगीना मनसु (Moggina Manasu) (2008) से की थी। यश ने वैसे तो राजाधानी, मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी और किराटका जैसी मूवीज की हैं लेकिन उनकी पहचान KGF चैप्टर 1 से अधिक होती है।  

यश ने अपने मूवीज में करियर की शुरुआत टेलीविजन सीरियल ‘नंदा गोकुला’ से किया जिसे अशोक कश्यप डायरेक्ट के द्वारा डायरेक्ट किया गया था। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें यश रॉकी के नाम से जाना जाता है। यश के बचपन के दिन मैसूर में बीते थे जहां उन्होंने महाजन हाई स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। अपनी पढ़ाई के तुरंत बाद, वह बिनाका नाटक मंडली में शामिल हो गए। यश ने वर्ष 2013 के उपरांत कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ी।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ष 2018 में रिलीज हुई KGF कन्नड़ सिनेमा की सबसे अधिक बजट वाली मूवी थी। इस मूवी ने वर्ल्ड वाइड 250 करोड़ा का बिजनेस कर चुकी है। इस मूवी की रिलीज के बाद यश एक जाना माना चेहरा बन चुके है। आज यश की ‘केजीएफ : चैप्टर 2’ का इंतजार पूरे देश में हो रहा है।

यश तकरीबन 50 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। यश के पास बंगलूरू में तकरीबन 4 करोड़ रुपये का आलीशान बंगला भी है। बीते वर्ष ही यश ने दूसरा घर खरीदा था। यश ने एक साक्षत्कार में कहा था कि 'उनके पिता आज भी एक बस चालक के रूप में काम कर रहे हैं और ये उनके लिए बहुत अहम् है। यश सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने 2017 में यश मार्ग फांउडेशन की शुरुआत की थी। इस फांउडेशन ने कोप्पाल जिले में 4 करोड़ रुपये की लागत वाली एक झील बनवाई है, जिससे लोगों को पीने का साफ पानी मिलता है।

मजेदार रोमांटिक एंटरटेनर,फिल्म "ब्रो डैडी" का ट्रेलर रिलीज़ किया गया

राम चरण के इस फैन की दीवानगी ने हर किसी के उड़ाए होश, हाथ पर बनवाया एक्टर का टैटू

महेश बाबू, दुल्क्वेर सलमान और सई मांजरेकर ने किया रोमांटिक ट्रैक का अनावरण, यहां देखें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -