कभी होटल में गाना गाती थीं ऊषा उत्थुप, इस एक्टर ने बना दिया सुपरस्टार
कभी होटल में गाना गाती थीं ऊषा उत्थुप, इस एक्टर ने बना दिया सुपरस्टार
Share:

प्लेबैक सिंगर और बॉलीवुड की पॉप क्वीन कही जाने वाली ऊषा उत्थुप का आज जन्मदिन है। सात नवंबर 1947 को ऊषा उत्थुप ने मुंबई में जन्म लिया था और देखते ही देखते वह इंडस्ट्री में छा गईं। कहा जाता है ऊषा उत्थुप भारी आवाज के चलते क्लास से बाहर निकाल दी गई थीं लेकिन आज उसी भारी आवाज ने ऊषा उत्थुप को पहचान दिलाई। बहुत कम लोग जानते हैं कि ऊषा ने अपने करियर की शुरुआत होटलों में गाना गाकर की थी। वहीं इसके बाद उन्होंने मुंबई के टॉक ऑफ द टाउन और कोलकाता के ट्रिनकस जैसे नाइट क्लब में गायक के तौर पर भूमिका निभाई। आपको बता दें कि ऊषा का फिल्मी करियर किसी फिल्म की तरह ही शुरू हुआ था। जी दरअसल ऊषा दिल्ली की एक पार्टी में गाना गा रही थीं, उसी बीच शशि कपूर की नजर उन पर पड़ी।

उसके बाद शशि कपूर ने उनकी आवाज से प्रभावित होकर उन्हें फिल्मों में गाना गाने का ऑफर दिया। आपको बता दें कि हरे रामा हरे कृष्णा गाने से ऊषा उत्थुप ने फिल्म में अपना डेब्यू किया और इसके बाद ऊषा उत्थुप ने आशा भोसले के साथ चर्चित गाना गया, जिसका नाम था दम मारो दम। आपको पता हो इस गाने की इंग्लिश पंक्तियां ऊषा उत्थुप ने गाईं थी और इसके बाद से वह मशहूर होने लगीं।

एक्टिंग के बाद नुसरत ने खोजा फैंस को घायल का करने का नया तरीका, जानिए..?

आपको बता दें कि ऊषा उत्थुप को कांजीवरम की साड़ी और माथे पर बड़ी गोल बिंदी लगाने का बहुत शौक है। जी हाँ और उन्होंने कई सालों तक इस ट्रेंड को अपनाकर रखा लेकिन बॉलीवुड में आगे निकलने के बाद उन्होंने अपने लुक में थोड़े बहुत बदलाव किए थे लेकिन अब भी उनका पुराना अंदाज दिखता है।

ऊषा सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी में ही नहीं बल्कि 16 भारतीय भाषाओं में गाना गाना जानती हैं। जी हाँ और इनमें गुजराती, मराठी, कोंकणी, डोगरी, खासी, सिंधी और ओडिया शामिल हैं। इसके अलावा वो विदेशी भाषाओं में भी गाना गा लेती हैं, इसमें स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन, सिन्हाला और रूसी भाषा शामिल हैं। फिलहाल भी वह अपनी आवाज से सभी का दिल जीत लेती हैं।

14 साल की उम्र में आमिर को दिल दे बैठी थीं किरण, निकाह के 16 साल बाद ले लिया तलाक

शाही परिवार से जुड़ी हैं राइमा सेन, बंगाली ब्यूटी ने लूटा है सबका दिल

अपनी बेटी का ये नाम रखेगी आलिया भट्ट, खुद किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -