3 साल की उम्र में की थी उर्मिला ने एक्टिंग की शुरुआत, अब कर रहीं हैं राजनीति
3 साल की उम्र में की थी उर्मिला ने एक्टिंग की शुरुआत, अब कर रहीं हैं राजनीति
Share:

बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाली उर्मिला मातोंडकर का आज जन्मदिन है। उर्मिला का जन्म चार फरवरी को हुआ था। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगु, तमिल, मलयालम और मराठी सिनेमा में भी काम कर खूब नाम कमाया है। वैसे उनके अभिनय के लिए वह फिल्मफेयर अवॉर्ड और नंदी अवॉर्ड भी पा चुकीं हैं। उर्मिला ने अपने करियर की शुरुआत तीन साल की उम्र में कर दी थी।

उनकी पहली फिल्म साल 1977 में आई थी जिसका नाम था कर्म। इस फिल्म से उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर डेब्यू किया था। वहीँ साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म मासूम में भी उन्होंने बेहतरीन किरदार निभाया था। इसी फिल्म से उन्हें बड़ी पहचान मिली। इस फिल्म में उन पर फिल्माया गया गाना 'लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा' आज भी मशहूर है। इस फिल्म के बाद वह कुछ अन्य फिल्मों में नजर आईं। वहीँ उर्मिला ने मुख्य कलाकार के तौर पर मलयालम फिल्म चाणक्यन की थी।

अब बात करें हिंदी सिनेमा की तो इसमें उनकी पहली फिल्म साल 1991 में रिलीज हुई थी जिसका नाम था नरसिम्हा। इस फिल्म के बाद वह साल 1995 में आई राम गोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला से सुपरहिट हो गई। उसके बाद से उन्हें रंगीला गर्ल के नाम से जाना जाने लगा। अपने करियर ने उर्मिला ने कई फ़िल्में की जैसे सत्या, जुदाई, खूबसूरत, जंगल, मस्त, कौन, भूत, प्यार तूने क्या किया, एक हसीना थी, पिंजर और मैंने गांधी को नहीं मारा आदि। कई फिल्मों में काम करने के बाद धीरे धीरे उर्मिला ने इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। वैसे आज वह राजनीति में एक्टिव हैं। फिलहाल उन्हें हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

रामपुर दौरे पर प्रियंका गांधी, ट्रेक्टर परेड में मारे गए किसान के परिवार से करेंगी मुलाकात

भारत के महानतम गणितज्ञ सत्येंद्र नाथ बोस की ये है सबसे बड़ी उपलब्धि

14 फरवरी से फिर शुरू होंगे संयुक्त अरब अमीरात के स्कूल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -