सोनाक्षी को मॉडल ने कह दिया था गाय, इस मशहूर अभिनेता संग अधूरी रह गई प्रेम कहानी
सोनाक्षी को मॉडल ने कह दिया था गाय, इस मशहूर अभिनेता संग अधूरी रह गई प्रेम कहानी
Share:

2 जून 1987 में जन्मी सोनाक्षी सिन्हा का आज जन्मदिन है। आज सोनाक्षी सिन्हा अपना 35वां जन्मदिन मना रहीं हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने काम से लाखों दिलों को जीता है। वह कई हिट फ़िल्में दे चुकीं हैं जो आपने देखी ही होंगी। इस लिस्ट में सलमान संग और अक्षय संग कई फ़िल्में हैं। सोनाक्षी अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं और उनकी मां पूनम सिन्हा हैं। बॉलीवुड में कदम रखने के लिए सोनाक्षी ने काफी मेहनत भी की थी। फिल्‍मों में आने से पहले उन्‍हें अपना वजन काफी कम करना पड़ा था क्योंकि वह बहुत मोटी थीं। आप सभी को बता दें कि सोनाक्षी ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और मुंबई के ही नाथीबाई दामोदर ठाकरे महिला विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की।

वहीं साल 2005 की फिल्म ‘मेरा दिल लेकर देखो’ में सोनाक्षी ने कॉस्ट्यूम डिजाइन करके कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उसके बाद साल 2010 में सोनाक्षी ने सलमान खान की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘दबंग’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। अपनी पहली ही फिल्म से सोनाक्षी सुपरहिट हो गईं। कहा जाता है सलमान की सलाह से ही सोनाक्षी ने स्विमिंग, योगा करके अपना 30 किलो वजन कम किया था। आप यह नहीं जानते होंगे कि इसी मोटापे की वजह से उन्हें एक बार एक मॉडल ने ‘गाय’ कहकर चिढ़ाया था! वैसे सोनाक्षी का नाम बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह के साथ भी जुड़ चुका है, हालाँकि उनकी यह प्रेम कहानी अधूरी ही रह गई।

कहते है साल 2013 में आई सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की लुटेरा के बाद से ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थी और दोनों बेहद नजदीज आ गए थे मगर यह साथ ज़्यादा दिनों का नहीं रहा। वैसे सोनाक्षी को रैपर के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने कई गानों में रैपिंग की है। फिल्मों के बारे में बात करें तो ‘दबंग’, ‘राउडी राठौड़’, ‘हिम्मतवाला’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘बुलेट राजा’, ‘तेवर’, ‘अकीरा’ इनकी प्रमुख फिल्में हैं, जो बेहतरीन रहीं हैं।

इस फिल्म से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही आलिया भट्ट

ब्रह्मास्त्र:विशाखापट्टनम में हुआ रणबीर का धमाकेदार वेलकम, माला पहनाने के लिए बुलानी पड़ी क्रेन

ग्रीन ड्रेस में बला की खूबसूरत लगी मौनी रॉय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -