फिल्मों में विलन से लेकर कॉमेडी रोल तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने के लिए आज भी याद किये जाते है प्रकाश राज
फिल्मों में विलन से लेकर कॉमेडी रोल तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने के लिए आज भी याद किये जाते है प्रकाश राज
Share:

रजनीकांत और कमल हासन के बाद प्रकाश राज साउथ इंडिया के ऐसे  अभिनेता हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग रुतबा बनाया है।और आज उनका बर्थडे है। प्रकाश का जन्म 26 मार्च 1965 को हुआ था। प्रकाश अपने शानदार अभिनय के साथ अपनी बयानबाजी को लेकर चर्चाओं में बने रहते है। दूरदर्शन के धारावाहिक “बिसिलु कुदुरे” से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले प्रकाश राज ने तमिल डायरेक्टर के. बालाचंदर के कहने पर अपना नाम बदल लिया था। वर्ष 1994 में उन्होंने तमिल सिनेमा में डेब्यू कर एक अलग ही पहचान हासिल की।

प्रकाश राज की शादी एक्ट्रेस ललिता कुमारी के साथ 1994 में हुई थीं। जिससे उन्‍हें दो बेटी और एक बेटे ने जन्म लिया। किन्ही कारणों से 2009 में इनका अलगाव हो गया। अपने फिल्मी करियर को सफल बनाने में भी प्रकाश राज ने काफी मेहनत की है। वह शुरुआती दौर में थिएटर में काम करते थे। उन्हें स्टेज शो के लिए 300 रुपए प्रति माह मिलते थे। प्रकाश राज कन्नड़, तमिल, मलयाली, मराठी और हिंदी मूवी में काम किया है। उन्हें अधिकतर उनके विलेन वाले अभिनय के लिए आज भी जाना जाता है। हालांकि प्रकाश राज की कॉमेडी भी दर्शकों को खूब भाती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ष 2010 में प्रकाश राज ने कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए। 50 वर्ष की उम्र में उन्हें पिता बनने का सौभाग्य मिला था। जिसके पूर्व वर्ष 1994 में उन्होंने अभिनेत्री ललिता कुमारी के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि वर्ष 2009 में दोनों का तलाक हो गया।

आखिर क्यों बैंककर्मी ने की खुदकुशी, जानिए क्या है वजह

उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब के मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार

अनिल देशमुख को बचाने की कोशिश ? 'सचिन वाझे' के 65 साथी अफसरों का तबादला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -