हेट स्टोरी के बाद बॉलीवुड को पाउली दाम ने कह दिया था बाय-बाय, चौकाने वाली थी वजह
हेट स्टोरी के बाद बॉलीवुड को पाउली दाम ने कह दिया था बाय-बाय, चौकाने वाली थी वजह
Share:

बॉलीवुड में अपने अभिनय से अभी का दिल जीतने वाली पाउली दाम का आज जन्मदिन है। पाउली दाम आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहीं हैं। पाउली दाम ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है और बॉलीवुड में आप सभी ने उनको हेट स्टोरी में देखा होगा। इस फिल्म में काम करने के बाद से वह लगातार सुर्ख़ियों में रहीं थीं और उन्हें फैंस का खूब प्यार मिला था लेकिन इस फिल्म के बाद वह बॉलीवुड से अलग हो गईं। पाउली दाम का जन्म चार अक्टूबर 1980 को कोलकाता में हुआ था। जी हाँ और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बंगाली टीवी सीरियल से की थी। उन्होंने लंबे समय तक छोटे पर्दे के लिए काम किया। पाउली दाम की पहली फिल्म अग्नि परीक्षा थी।

अपनी शादी के फंक्शन में दीवाने हुए ऋचा-अली, सामने आया इनसाइड वीडियो

जी हाँ और यह फिल्म साल 2006 में आई थी, वहीं इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक बंगाली फिल्मों के लिए काम किया और दर्शकों के दिलों को जीता। वहीं साल 2012 पाउली दाम के लिए खास रहा। जी दरअसल वह बॉलीवुड फिल्म हेट स्टोरी में नजर आईं और इस फिल्म में उनके ग्लैमरस अंदाज ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हेट स्टोरी के बाद वह बॉलीवुड फिल्म अंकुर शर्मा मर्डर केस, यारा सिल्ली सिल्ली और बुलबुल में नजर आईं। उसके बाद उन्होंने साल 2017 को गुवाहाटी के एक रेस्तरां के मालिक अर्जुन देब से शादी कर ली।

वहीं एक बार एक इंटरव्यू में पाउली ने कहा था- ''हेट स्टोरी के बाद स्टीरियो टाइपिंग होने लगी थी। हालांकि, ऐसा सब जगह होता है। इसीलिए हेट स्टोरी के बाद मैंने 'अंकुर अरोड़ा मर्डर केस' चुनी। मुझे कुछ अलग करना था। फिर 'या रा सिलीसिली' के बाद हिंदी फ़िल्मों से ब्रेक ले लिया। बंगाली सिनेमा में बिज़ी रही।'' फिलहाल पाउली बंगाली इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।

'अगर मुझसे कोई गलती हो गई तो...', श्री राम की भूमिका निभाने से पहले लगातार यही बोल रहे थे प्रभास

प्रेग्नेंसी में आलिया भट्ट ने दिखाया सबसे ग्लैमरस लुक

OTT पर रिलीज होने जा रही अक्षय की रक्षाबंधन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -