किसान परिवार से इंडस्ट्री में आकर सुपरहिट हो गए पंकज त्रिपाठी, कभी लोग करते थे बेइज्जती
किसान परिवार से इंडस्ट्री में आकर सुपरहिट हो गए पंकज त्रिपाठी, कभी लोग करते थे बेइज्जती
Share:

पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) का आज जन्मदिन है। पंकज आज के समय में सबसे मशहूर अभिनेता बन चुके हैं और उनकी गिनती आज इंडस्ट्री के सबसे शानदार अभिनेताओं में होती है। उन्होंने अपने अंदाज, अपने अभिनय और अपने काम से लोगों का दिल जीता है। हालाँकि आज पंकज त्रिपाठी जिस भी मुकाम में हैं, उसके पीछे के स्ट्रगल और मेहनत की कहानी बेहद लंबी है। आज के समय में पंकज त्रिपाठी को कौन नहीं जानता। वैसे तो वह लंबे समय से फिल्में कर रहे हैं, लेकिन बीते कुछ सालों से उनके सितारे बुलंदियों पर हैं।

उनकी फिल्में लगातार हिट रही हैं। केवल यही नहीं, वेब सीरीज में भी उन्होंने दमदार अभिनय से दिल जीता है और सभी ने उनके काम को खूब सराहा जा रहा है। पंकज त्रिपाठी के पास एक के बाद एक कई ऑफर हैं, जिनके लिए उन्हें अच्छा खासी रकम भी मिल रही है। हालांकि, आज भले ही वह इतने बड़े स्टार हैं, लेकिन एक समय था जब पंकज त्रिपाठी एक कमरे के मकान में रहते थे। वहीं इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों में पंकज त्रिपाठी की इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने बेइज़्ज़ती की थी। जी हाँ, पंकज ने बताया था कि उन लोगों को आज ये याद भी नहीं है। जी हाँ, उन्होंने 2019 में ही मुंबई के पॉश इलाके मड आयलैंड में एक बड़ा सा घर खरीदा है।

जी हाँ और इस घर की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। पंकज बिहार के गोपालगंज के एक मामूली किसान परिवार से आते हैं और अब इंडस्ट्री में मशहूर हैं। निजी जीवन के बारे में बात करें तो पंकज त्रिपाठी की पत्नी का नाम मृदुला है, जिनसे वह बेहद प्यार करते हैं। वह आए दिन, सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ शानदार तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

जंगली हाथियों का ऐसा आतंक, दहशत में आये ग्रामीण

फिल्म डायरेक्टर ने खोला सोनाली फोगाट और सुधीर का चौकाने वाला राज

मोटी फीस वसूलने वाले अभिनेता नहीं, बल्कि इन लोगों ने पार लगी फिल्मों की नैय्या पार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -