नग्न सीन देकर पद्मिनी कोल्हापुरे ने मचाया था बवाल, z-सिक्युरिटी के बीच भी प्रिंस चार्ल्स को किया था किस
नग्न सीन देकर पद्मिनी कोल्हापुरे ने मचाया था बवाल, z-सिक्युरिटी के बीच भी प्रिंस चार्ल्स को किया था किस
Share:

प्रेम रोग जैसी सुपरहिट फिल्म की हीरोइन पद्मिनी कोल्हापुरे आज अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने अभिनय से सभी का दिल जीतने वाली पद्मिनी कोल्हापुरे का जन्म एक नवंबर 1965 को मुंबई में हुआ था। पद्मिनी ने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी और एक्टिंग के साथ-साथ पद्मिनी अपनी खूबसूरती के लिए भी मशहूर रहीं। उन्हें देखने वाले दीवाने हो जाते थे, हालाँकि आज भी वह अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं।पद्मिनी कोल्हापुरे के पिता पंढारीनाथ कोल्हापुरे प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और वीणा वादक थे और पद्मिनी लता मंगेशकर और आशा भोसले की भतीजी हैं।

ऊपर से पहन लिया ब्लेजर...अंदर नहीं पहनी ब्रा...एक अलग ही बोल्ड अंदाज में दिखाई दी ये एक्ट्रेस

बहुत कम लोग जानते हैं पद्मिनी एक बेहतरीन अभिनेत्री तो हैं हीं साथ ही एक अच्छी गायिका भी हैं। साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘गहराई’ से पद्मिनी ने तहलका मचा दिया। मात्र 15 साल की उम्र में उन्होंने न्यूड सीन दिया था और इस सीन के बाद मुख्य अभिनेत्री के तौर पर काम करना उनके लिए आसान नहीं था। हालांकि 'प्रेम रोग' फिल्म के बाद पद्मिनी टॉप की अभिनेत्री बन गई। अदाकारा ने 'प्रेमरोग', 'विधाता', 'प्यार झुकता नहीं', 'सौतन', 'वो सात दिन', 'स्वर्ग से सुंदर', 'प्यार के काबिल', 'दाता', 'फटा पोस्टर निकला हीरो' जैसी फिल्मों में काम किया जो बेहतरीन रहीं।

इस दिन शादी के बंधन में बंधने जा रहे कियारा और सिद्धार्थ!

बहुत कम लोग जानते हैं पद्मिनी ने मात्र 21 साल की उम्र में घर से भागकर शादी कर ली थी। हुआ यूँ कि फिल्म में काम करते-करते उन्हें प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा से प्यार हो गया था और दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन घरवाले नहीं माने। अंत में उन्होंने घर से भागने का फैसला कर लिया।

आपको बता दें कि पद्मिनी का नाता कॉन्ट्रोवर्सीज से भी रहा है। जी दरअसल जब 1980 में प्रिंस चार्ल्स भारत दौरे पर आए थे उस समय प्रिंस के चारों ओर z-सिक्युरिटी थी लेकिन किसी बात की परवाह किए बगैर पद्मिनी ने उनके गाल पर जबरदस्ती किस कर डाला था। जी हाँ और कई दिनों तक ये मामला चर्चा का विषय बना रहा था।

पहली नजर में टिस्का पर फ़िदा हो गए थे संजय, खूबसूरती के लिए मशहूर हैं एक्ट्रेस

बचपन से अभिनय कर रहें हैं ईशान खट्टर, भाई शाहिद संग की थी पहली फिल्म

इस तरह हुआ था इलियाना डिक्रूज़ एक्टिंग करियर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -