कभी अलोक नाथ से जुड़ा था नीना गुप्ता का नाम, बिना शादी के ही दिया था बेटी को जन्म
कभी अलोक नाथ से जुड़ा था नीना गुप्ता का नाम, बिना शादी के ही दिया था बेटी को जन्म
Share:

बॉलीवुड में अपने अभिनय के लिए जानी जाने वाली नीना गुप्ता का आज जन्मदिन है। नीना ने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फ़िल्में दी हैं और आज भी वह खूब पसंद की जाने वाली अदाकारा हैं। नीना आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहीं हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि नीना को करियर में सफलता गाने चोली के पीछे क्या है से मिली। इस गाने के बाद वह कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आईं, जैसे- दो यारों, मंडी, त्रिकाल, गांधी जैसी फिल्मों के लिए भी जानी जाती हैं। आप सभी को यह भी बता दें कि नीना गुप्ता एक दौर में वेस्टइंडीज के प्रसिद्ध क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स (neena gupta and viv richards) के साथ रिलेशनशिप में थी। जी हाँ और नीना गुप्ता ने बिना शादी किए ही विवियन रिचर्ड्स की बेटी को जन्म भी दिया था।

वहीं इसको लेकर लोगों ने नीना गुप्ता की काफी आलोचना भी की। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीना गुप्ता और आलोक नाथ (neena gupta and alok nath) 80 के दशक में रिलेशनशिप में थे और दोनों एक टीवी शो के दौरान मिले और फिर अलग हो गए। वहीं इसके बाद नीना गुप्ता का नाम भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के बेटे शारंगदेव के साथ जोड़ा गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों शादी भी करने वाले थे, लेकिन फिर किसी कारण से दोनों का रिश्ता टूट गया। वहीं इसके बाद नीना गुप्ता को वेस्ट इंडीज की किक्रेट टीम के कप्तान विवियन रिचर्ड्स से प्यार हुआ और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 80 के ही दशक में वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम किक्रेट खेलने भारत आई थी।

उसी दौरान मुंबई में एक पार्टी के दौरान नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स (neena gupta and viv richards) की मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे और कुछ साल बाद नीना गुप्ता प्रेग्नेंट हो गई। कहा जाता है जिस समय यह सब हुआ उस समय विवियन शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे थे। वहीं नीना जानती थी कि रिचर्ड्स से उनकी शादी नहीं हो पाएगी, हालाँकि इसके बावजूद नीना गुप्ता ने अपने दोस्तों और परिवार के खिलाफ जाकर विवियन की बेटी को जन्म दिया। साल 1989 में नीना गुप्ता ने विवियन रिचर्ड्स की बेटी (neena gupta and viv Richards daughter) मसाबा को जन्म दिया, अब मसाबा बड़ी हो चुकीं हैं और अपने पिता से मिलने के लिए वेस्टइंडीज़ जाती है। वहीं नीना के पति का नाम विवेक मेहरा है। फिलहाल नीना को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

ब्राउन और मैरून साड़ी में बला की खूबसूरत नजर आई मौनी रॉय

इस मशहूर एक्ट्रेस ने खोली राहुल गांधी की सच्चाई, सुनकर उड़े लोगों के होश

शादी की सालगिरह पर बधाई देने वालों को अमिताभ ने कहा धन्यवाद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -