जानिए क्यों मुलायम सिंह को कहा जाने लगा था मुल्ला मुलायम
जानिए क्यों मुलायम सिंह को कहा जाने लगा था मुल्ला मुलायम
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी संरक्षक व पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का आज 83वां जन्मदिवस है। जी हां आज ही के यानी 22 नवंबर 1939 में मुलायम सिंह का जन्म हुआ था. तो चलिए मुलायम सिंह के जन्मदिन पर जानते है उनके बारें में कुछ बातें.... 

कुछ समय पहले पूरे देश में राम जन्मभूमि का मुद्दा छाया हुआ है था। अयोध्या में राम मंदिर बनेगा या मस्जिद का निर्माण होगा, इसे लेकर सियासत में गर्माहट और भी ज्यादा बढ़ गई थी। देश की  सर्वोच्च अदालत ने रामजन्मभूमि मामले पर सुनवाई को जनवरी 2019 तक के लिए टाल दिया गया था। रामजन्मभूमि को लेकर कई आंदोलन हुए और एक आंदोलन ऐसा था, जिसमें उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम रहे मुलायम सिंह यादव ने एक फैसला ऐसा लिया, जिससे वह मुल्ला मुलायम कहे जाने लगे। 

जी हां आज से 32 साल पहले राम मंदिर निर्माण को लेकर साधु संत आयोध्या जा रहे थे और उनके श्रद्धालुओं की भीड़ भी अयोध्या पहुंच  रही थी। उस समय  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे  मुलायम सिंह यादव ने अयोध्या में कर्फ्यू लगा रखा था। इसके चलते श्रीराम के भक्तों को अयोध्या में जाने नहीं दिया गया। पुलिस ने  बाबरी मस्जिद के आस—पास बैरिकेडिंग कर रही थी। इस सबको देखते हुए कारसेवकों की भीड़ बेकाबू हो गई और 30 अक्टूबर 1990 को पुलिस ने कारसेवकों पर गोली चला दीं, जिसमें पांच कारसेवकों की मौत हो गई। इससे गुस्साए कारसेवक हजारों की तादाद में 2 नवंबर 1990 को  अयोध्या में हनुमान गढ़ी तक पहुंच गए। यह जगह बाबरी मस्जिद के करीब थी। जैसे ही कारसेवक  वहां पहुंचे पुलिस ने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी, जिसमें करीब डेढ़ दर्जन कारसेवकों की मौत हो गई। इन कासेवकों का  नेतृत्व उमा भारती, अशोक सिंघल और स्वामी वामदेवी कर रहे थे।

कहा जाता है कि मुलायम सिंह यादव ने इन कारसेवकों  पर गोली चलाने का आदेश दिया था। कारसेवकों पर इस तरह गोली चलाने का आदेश देने के कारण ही मुलायम सिंह को मुल्ला मुलायम कहा जाने लगा। उन्हें मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए  जाना जाने लगा और हिंदुओं का  विरोधी समझा जाने लगा। हालांकि इस घटना के लगभग 23 साल बाद मुलायम सिंह ने इसे अपनी बड़ी भूल बताया, लेकिन उसके दाग आज तक उनके दामन पर लगे हैं और आज भी मुलायम सिंह को मुल्ला मुलायम कहा जाता है।  पुलिस के इस तरह गोली चलाने की खूब निंदा हुई थी और इसके परिणाम स्वरूप 2 साल बाद नवंबर 1992 में उग्र ​हिंदूनेताओं की अगुवाई में बाबरी मस्जिद को गिरा दिया गया। इसके बाद आए चुनावों में मुलायम सिंह बुरी तरह हार गए थे। 

राजस्थान कैबिनेट में बदलाव से नाराज विधायक, बोले- 'उसे मंत्री बनाया तो कांग्रेस साफ'

संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक आज, लेकिन राकेश टिकैत नहीं हुए शामिल

फिर पटना आ सकते हैं लालू यादव, जानिए वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -