टॉपलेस फोटोशूट से मचाया था तहलका, अब सन्यासी बन चुकीं हैं ममता कुलकर्णी
टॉपलेस फोटोशूट से मचाया था तहलका, अब सन्यासी बन चुकीं हैं ममता कुलकर्णी
Share:

बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों को जीतने वाली ममता कुलकर्णी का आज जन्मदिन है। ममता आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहीं हैं। ममता को लोगों से बहुत प्यार मिला लेकिन अब वह इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं हैं। अब ममता सन्यास ले चुकीं हैं। ममता 90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं थीं। उनका जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में हुआ था।

ममता ने साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'तिरंगा' से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उनका रोल बड़ा ही छोटा सा था लेकिन वह सुपरहिट हो गईं। उसके बाद साल 1993 में आई फिल्म 'आशिक आवारा' में ममता ने काम किया जो उनकी पहली हिट फिल्म रही। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। उस दौर ममता ने टॉपलेस फोटोशूट करवाया था और तहलका मचा दिया था। उस समय नामी प्रोड्यूसर्स और निर्देशकों ने ममता कुलकर्णी को अपनी फिल्म में लेने की इच्छा जाहिर की और यहीं से ममता कुलकर्णी के सफलता के रास्ते खुल गए। वैसे ममता का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से भी जुड़ चुका है। इसके अलावा उनका उनका नाम ड्रग तस्करी करने वाले विजय गोस्वामी के साथ भी जुड़ चुका है।

कहा जाता है कि दोनों ने शादी भी कर ली और ड्रग्स की तस्करी के चलते ही विक्की जेल में है। वहीँ ममता भक्ति में लीन हो चुकीं हैं। ममता ने 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिन' नाम की एक किताब लिखी। वैसे अब ममता को भक्तिमय लिबास में देखा जाता है और वह फिल्मों में आने के लिए साफ़ मना कर चुकीं हैं।

इस टीवी कपल ने कोरोना पीड़ितों के लिए डोनेट किया प्लाज्मा

IPL 2021: पंजाब को मात देने के बाद बोले पंत, कहा- अब एन्जॉय करने लगा हूँ कप्तानी

लॉरी के पलटने से हुआ बड़ा हादसा, 5 की हुई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -