बॉलीवुड के मशहूर और गुड लुकिंग अभिनेता कार्तिक आर्यन का आज जन्मदिन है। कार्तिक आर्यन आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। कार्तिक ने साल 2011 में फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से डेब्यू किया था और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी पहली फिल्म ही सुपरहिट रही थी। कार्तिक एक सेल्फ मेड स्टार हैं और बॉलीवुड में उन्होंने किसी गॉडफादर नहीं बल्कि अपने टैलेंट के दम पर जगह बनाई है। कार्तिक कभी एक विज्ञापन में काम करके 1500 रुपए कमाने वाले अभिनेता थे लेकिन आज उनकी फीस 20 करोड़ रुपए से भी अधिक होती है। एक बार एक इंटरव्यू में कार्तिक ने अपने बॉलीवुड में अपने स्ट्रगल पर बात की थी।
उस दौरान उन्होंने कहा था, 'मैंने अपने सपनों के बारे में मम्मी-पापा को नहीं बताया था। वो मुझे सपोर्ट नहीं कर पाते, चाहे वो दिमाग से हो या फाइनेंशियल। ग्वालियर से मुंबई आना ही एक स्ट्रगल था। घरवालों की नजर में मुंबई में पढ़ाई कर रहा था, जबकि असल में यहां स्ट्रगल कर रहा था।' इसी के साथ कार्तिक ने कहा था, 'शुरुआत से आज तक रिजेक्शन काफी मिले। कोई कनेक्शन नहीं था। आउटसाइडर भी हूं। मैं किसी को जानता नहीं था। मुझे ऑफर भी नहीं आ रहे थे। सब कुछ खुद ही करना पड़ता था लेकिन मुझे मेरे स्ट्रगल पर गर्व है। आज जो भी हूं मैंने खुद बनाया है। किसी पर डिपेंड नहीं रहा।'
कार्तिक ने शुरुआत में फेसबुक, गूगल पर ऑडिशन की तलाश की और उसके बाद ढाई से तीन साल बाद 'प्यार का पंचनामा' फिल्म उनको मिली। कार्तिक कभी इंजीनियरिंग करने के लिए अपने घर से निकले थे लेकिन सुपरस्टार बन गए। कार्तिक आर्यन एक्टर बनने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे और उन्होंने नवी मुंबई के एक कॉलेज में एडमिशन लिया था, लेकिन कार्तिक के अंदर एक्टर बनने का जुनून था और यही वजह रही कि कॉलेज के टाइम पर ही उन्होंने मॉडलिंग करनी शुरू कर दी। अब आज के समय में कार्तिक सुपरस्टार हैं।
आइस ब्लू गाउन में मरमेड बनीं जाह्नवी कपूर
भाभी कैटरीना संग कैसा है सनी कौशल का रिश्ता, एक्टर ने किया खुलासा