दो शादी-दो अफेयर फिर भी सिंगल रह गए कमल हासन
दो शादी-दो अफेयर फिर भी सिंगल रह गए कमल हासन
Share:

7 नंवबर 1954 को जन्में कमल हासन का आज जन्मदिन है। साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी जगह बनाने वाले और राजनीति में मशहूर होने वाले कमल ने अपने करियर में ऐसी-ऐसी फ़िल्में दी कि लोग उन्हें सर-आँखों पर बैठाते हैं। वैसे कमल एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ साथ निर्देशक, स्क्रीनराइटर, प्रोड्यूसर, प्लेबैक सिंगर भी हैं। केवल यही नहीं बल्कि अब वह राजनेता भी बन चुके हैं। आपको बता दें कि कमल ने बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी।

साल 1975 में 'अपूर्वा रागांगल' से उन्होंने फिल्मों में डेब्यू किया था। वहीं उनकी 'मूंद्रम पिराई' फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। वैसे कमल हासन ने पर्दे पर जितना कमाल दिखाया है उतने ही वह अपने निजी जीवन को लेकर सुर्ख़ियों में रहे। कमल हासन की जिंदगी में दो बार प्यार आया लेकिन टिक ना सका। उन्होंने सारिका के अलावा गौतमी तड़ीमल्ला को भी डेट किया लेकिन 13 सालों बाद रिश्ता टूट गया। कमल ने सबसे पहले साल 1978 में वाणी गणपति से शादी की, उस समय वाणी उनसे उम्र में 24 साल बड़ी थी, और दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक ना चल सका। करीब दस साल के बाद दोनों अलग हो गए। कहा जाता है वाणी से अलग होने का कारण सारिका थीं। कमल हासन और सारिक ने एक-दूजे को लंबे समय तक डेट किया और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे।

इस बीच सारिका प्रेग्नेंट हो गईं, और उसके कारण कमल हासन ने उनके साथ शादी कर ली। शादी के बाद सारिका ने बेटी श्रुति हासन को जन्म दिया और फिर सारिका ने अक्षरा हासन का जन्म दिया। हालाँकि दो बेटियों के जन्म के बाद कमल-सारिका अलग हो गए। इन दो शादियों के अलावा कमल हासन के दो अफेयर भी रहे, जो काफी विवादों में रहे। जी दरअसल कमल हासन का नाम उनसे 22 साल छोटी एक्ट्रेस सिमरन बग्गा के साथ जुड़ा और उनका नाम गौतमी तड़ीमल्ला से भी जुड़ा था। उन्होंने कमल हासन से अलग होने के बाद ब्लॉग में लिखा था कि उन्हें यह बताते हुए काफी तकलीफ हो रही है कि वह कमल से अलग हो चुकी हैं। खैर आज कमल हासन को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

प्रदूषण से बेहाल राजधानी, 'गंभीर' श्रेणी में है दिल्ली-एनसीआर की हवा

लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में टॉप पर PM मोदी

आज सावधान रहें इस राशि के लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -