B'Day Special : इस खान की बहन और भाभी से इश्क़ लड़ा चुके हैं अर्जुन
B'Day Special : इस खान की बहन और भाभी से इश्क़ लड़ा चुके हैं अर्जुन
Share:

बॉलीवुड में अपने अभिनय से धूम मचाने वाले अर्जुन कपूर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं. अर्जुन ने बॉलीवुड में ज्यादा नाम तो नहीं कमाया लेकिन फिर भी वह अपने अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं. अर्जुन ने बॉलीवुड में आने के लिए अपना 140 किलो वजन घटा दिया. अर्जुन बोनी कपूर की पहली पत्नी के लड़के हैं और उनकी दूसरी पत्नी श्रीदेवी से अर्जुन के रिश्ते अच्छे नहीं थे. अर्जुन अपनी सौतेली माँ को बिलकुल भी पसंद नहीं करते थे, लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन ने बोनी को संभाला और साथ ही उनकी दोनों बेटियों जाह्नवी और ख़ुशी को भी अपना साथ दिया.

अर्जुन को बॉलीवुड में लाने वाले सलमान खान है उन्होंने ही उन्हें बॉलीवुड में आने के लिए प्रेरणा दी. अर्जुन ने सलमान खान की बहन अर्पिता के साथ करीब दो साल तक रिश्ता रखा, दोनों ने एक-दूजे को दो साल तक डेट किया और उसके बाद अलग हो गए.

 

अर्जुन अपनी माँ मोना कपूर से बहुत प्यार करते थे और अपनी माँ के लिए उन्होंने अपने हाथ पर माँ नाम का टैटू भी बनवाया है. अर्जुन ने पिता बोनी की दूसरी शादी के बाद अपनी माँ का ख़ास ध्यान रखा और एक बार इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया कि उनके लिए श्रीदेवी और उनकी बेटियां कोई मायने नहीं रखती.

अर्जुन ने बॉलीवुड में 'इशकजादे' मूवी से करियर की शुरुआत की, जो सभी को पसंद आई. इस मूवी के रिलीज के पहले उनकी माँ मोना कपूर का निधन हो गया जिससे वह टूट गए लेकिन उन्होंने खुद को संभाला. अर्जुन की एक बहन भी है जिनका नाम अंशुला कपूर है और दोनों ही अब अपने पिता बोनी कपूर के साथ रहते हैं.

अर्जुन एक समय तब काफी सुर्ख़ियों में आए थे जब उन्होंने सलमान खान की भाभी यानी मलाइका अरोरा को डेट किया था, मलाइका और अर्जुन के अफेयर के कई किस्से आज भी वायरल होते हैं. आपको बता दें कि जल्द ही अर्जुन की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' आने वाली है.

श्रीदेवी की फिल्म में नज़र आएगी ये अभिनेत्री

अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बनेगी देश की प्रधानमंत्री

करण जौहर के ब्रोच की कीमत सुन उड़ जायेंगे आपके होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -