Birthday Special : करियर फ्लॉप रहा लेकिन दर्शको के चहिते रहे जूनियर बच्चन
Birthday Special : करियर फ्लॉप रहा लेकिन दर्शको के चहिते रहे जूनियर बच्चन
Share:

अमिताभ बच्चन के बेटे यानी की जूनियर बच्चन उर्फ़ अभिषेक बच्चन आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहें है। अभिषेक का जन्म 5 February 1976 को मुंबई में हुआ था। अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत सन 2000 में War film रिफ्यूजी से की थी इस मूवी में उनके अपोजिट करीना कपूर थी। इस मूवी से यह उम्मीद थी की अभिषेक का करियर काफी अच्छा जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ बल्कि मूवी फ्लॉप रहीं।

इसके बाद अभिषेक ने मूवी गुरु की जिसमे वे अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ नजर आए थे यह मूवी भी ज्यादा अच्छी नहीं रहीं। इसके बाद अभिषेक ने कई मूवीज की जैसे - सरकार एंड सरकार राज, बंटी एंड बबली, बोल बच्चन, धूम 3, हाउसफुल 3, हैप्पी न्यू ईयर, युवा, सरकार, कभी अलविदा न कहना, पा, रावण, प्लेयर्स, गेम, खेले हम जी जान से, आदि। सभी मूवीज में अभिषेक की अच्छी परफॉर्मेंस नजर आई और उन्हें दर्शको का प्यार भी मिला लेकिन फिल्मे ज्यादा अच्छी नहीं रहीं।

कुल मिलाकर अभिषेक का करियर ज्यादा अच्छा नहीं रहा या यूँ कहा जा सकता है कि वो अपने पिता की तरह सुपरहिट नहीं हो पाए। अभिषेक ने 2007 में मिस वर्ल्ड रहीं ऐश्वर्या राय से शादी की। ऐश्वर्या बॉलीवुड की बहुत ही खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जाती है और अभिषेक से पहले उनके अफेयर के कई किस्से खबरों में रहें है।

अभिषेक की बात करें तो ऐश से पहले उनकी शादी करिश्मा कपूर से होने वाली थी जो किसी कारणवश नहीं हो पाई। ऐश्वर्या और अभिषेक की एक लड़की है जिसका नाम आरध्या है। आराध्या अक्सर ही अपने मॉम डैड के साथ स्पॉट हो जाती है।

अभिषेक के बारे में इन दिनों ये खबर है कि जल्द ही वे किसी मूवी में नजर आने वाले है अभी हाल ही में उन्हें और ऐश्वर्या को एक मूवी का ऑफर आया था जिसके लिए अभिषेक तो मान गए थे लेकिन ऐश ने मना कर दिया। अब देखते है कि अभिषेक किस मूवी से बॉलीवुड में अपने नाम का सिक्का चलाते है।

फिलहाल अभिषेक को अपने जन्मदिन की ढेरों बधाइयां।

शाहरुख और काजोल की तरह ही रोमांटिक है 'इश्कबाज़' के स्टार्स

पद्मावत में मेहरुनिसा का रोल छोटा था पर खास था - अदिति

इस साल बॉलीवुड इंडस्ट्री में नजर आने वाले है ये नए चेहरे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -