रेडियो शो से शुरु हुआ था सुरेश ओबेरॉय का करियर, इस तरह रखा था फ़िल्मी दुनिया में कदम
रेडियो शो से शुरु हुआ था सुरेश ओबेरॉय का करियर, इस तरह रखा था फ़िल्मी दुनिया में कदम
Share:

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सुरेश ओबेरॉय को आज के समय में कौन नहीं जानता है, वह आज भी अपनी एक्टिंग को लेकर चर्चाओं में बने रहते है. वहीं अभिनेता सुरेश ओबेरॉय आज अपना जन्मदिन मना रहे है. तो चलिए उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानते है उनके जीवन से जुडी कुछ खास बातें.... 

सुरेश ओबरॉय का जन्म  आज ही के दिन यानि 17 दिसम्बर 1946 को  क्वेटा, ब्रिटिश भारत (वर्तमान पाकिस्तान में) में 'विशाल कुमर ओबेरॉय' हिन्दू खत्री परिवार के मध्य हुआ था।  इंडिया के विभाजन के उपरांत पिता आनंद सरूप ओबेरॉय व माता करतार देवी के साथ अमृतसर से होते हैदराबाद आ गए।  हम बता दें कि सुरेश ओबरॉय का विवाह यशोधरा से हुआ हैं, जो उनसे करीबन आठ वर्ष छोटी थी।  सुरेश एक बेटे और बेटी के पिता है, सुरेश के बेटे विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड  एक्टर है, और बेटी मेघना ओबरॉय हैं। जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रेडियो शो से की थी, जिसके उपरांत मॉडलिंग की और फिर मूवीज की  दुनिया में अपने बेहतरीन अदाकरी से अपनी एक अलग पहचान  हासिल कर ली।  इसके आलावा मधुर व स्पष्ट स्वर की वजह  ये कुछ एक कार्यक्रम व मूवीज में कई बार सूत्रधार का भूमिका भी अदा कर चुके है, जिनमे अशोका (2001), ज़ी टीवी कार्यक्रम 'जीना इसी का नाम है' शामिल है। 
 
वहीं सुरेश ने हिंदी सिनेमा में कदम  साल1977 में  मूवी जीवन मुक्त रखा में मुख्य किरदार निभाने का अवसर उन्हें मूवी एक बार फिर से साल 1980 में मिला। हलाकि बतौर मुख्य लीड उनकी यह मूवी कुछ खास प्रदर्शन थी।  जिसके उपरांत उन्होंने कई अन्य मूवी में काम किया, जिनमे एक बार कहो, सुरक्षा, खंजर,आदि शामिल हैं।  हिंदी सिनेमा जगत में सुरेश ने  चरित्र एक्टर के रूप में अपनी पहचान बना ली।  उन्हें उनके बेहतरीन काम के लिए   कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किए जा चुके है।  सुरेश को 1982 में फिल्म ‘लावारिस’ के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के सर्वश्रेष्ठ सहायक एक्टर पुरस्कार के लिए नामांकन मिला। जिसके उपरांत इन्हें 1985 में ‘घर एक मंदिर’ के लिए भी फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए नामांकन मिला।  सुरेश को 1987 में मूवी ‘मिर्च मसाला’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित कर दिया गया।   

रिलीज हुआ जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' का टीजर, जबरदस्त एक्शन में नजर आए एक्टर

हवाई यात्रा के दौरान एक दूसरे से अचानक मिले धर्मेंद्र और सचिन, अभिनेता बोले- 'मेरा प्यारा बेटा'

जानिए कब, कहां और कैसे होगा विक्की-कैटरीना का रिसेप्शन, मेहमानों के लिए होंगे ये नियम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -