हंसराज : कांग्रेस की मंशा थी मुलायम सरकार को गिराने की
हंसराज : कांग्रेस की मंशा थी मुलायम सरकार को गिराने की
Share:

उत्तरप्रदेश: कांग्रेस को लेकर एक अहम खुलासा हुआ है। यह खुलासा पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज ने किया है। दरअसल कांग्रेस नेतृत्व द्वारा कथिततौर पर भ्रष्टाचार के मसले पर तत्कालीन मुलायमसिंह सरकार को बर्खास्त करने की बात कही गई। मुलायम सिंह यादव ने इसका विरोध किया। हंसराज भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा से  मुलायम सिंह ऊब गए थे। वे उसका समर्थन नहीं करना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि विशेषतौर पर उत्तरप्रदेश और 2 जी स्पेक्ट्रम को लेकर पार्टी लाईन का समर्थन नहीं किया। मुलायम सिंह यादव सरकार को इन मसलों पर सपोर्ट नहीं कर रहे थे साथ ही कांग्रेस के नेता मान रहे थे कि लगातार भ्रष्टाचार को लेकर सरकार भंग करने का दबाव भी उनके द्वारा बनाया जा रहा था।

हंसराज भारद्व़ाज ने कहा कि उन्होंने सलाह दी कि मुलायम सरकार को केवल भ्रष्टाचार के आरोप को आधार बनाकर गिराया नहीं जा सकता है। कांग्रेस का कोर ग्रुप यह चाहता था कि मुलायम सरकार को बर्खास्त कर दिया जाए मगर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दुविधा में थे। दूसरे सदस्य भी राष्ट्रपति शासन लगाना चाहते थे। मगर उन्होंने इसका विरोध किया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -