हंस गुल्ले: अटल बिहारी वाजपेयी
हंस गुल्ले: अटल बिहारी वाजपेयी
Share:

एक बार की बात है भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ग्वालियर पहुंचे थे। इस दौरान जब वे सड़क पर निकले तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। इन लोगों में बड़े पैमाने पर युवा भी थे। लोग इस बात पर अड़ गए कि आपका नाम अटल बिहारी वाजपेयी है। मगर आप अटल और बिहारी कैसे हैं। आज तो यह बताना ही होगा।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी सोच में पड़ गए उन्होंने सोचा आज तो फंस ही गए। अब क्या करें। मगर वे भी पक्के थे। वे एक स्थान पर बैठ गए और फिर कहा यहां से आप लोग मुझे हिला नहीं सकते इसलिए मैं अटल हूं। तब लोगों ने पूछा अटल तो ठीक है मगर बिहारी कैसे हैं वे उठे और फिर दौड़ लगा दी कहा अब आप मुझे पकड़ नहीं सकेंगे इसलिए मैं बिहारी हूं।

इसके बाद वे दौड़े लोगों से उन्होंने कहा मुझे पकड़िए। लोग उनके पीछे पीछे और अटल जी उनके आगे थे। मगर लोग उन्हें पकड़ नहीं पाए। लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया सभी खिलखिला दिए। इस बात पर सभी बहुत खिलखिलाए और अटलजी भी सभी के साथ खिलखिलाने लगे।

इस बार भी वोट नही डाल पाएंगे पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी

मनोहर पर्रिकर ने साबित किया बहुमत, जीता विश्वास मत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -