वाॅशरूम में फटा हैंड ग्रेनेड
वाॅशरूम में फटा हैंड ग्रेनेड
Share:

अजमेर। क्षेत्र की नसीराबाद सैनिक छावनी में जोरदार धमाका हुआ। यह धमाका हैंड ग्रेनेड फटने से हो गया। इस दुर्घटना में एक सैनिक गंभीर घायल हो गया है। यह हादसा, वाॅशरूम की पाइपलाईन को खोलने के प्रयास में हो गया। इस दौरान लांस नायक अनिल कुमार पिता कृष्ण कुमार 29 वर्ष विस्फोट की चपेट में आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हालांकि, विस्फोट की आवाज़ सुनकर, मौके पर अन्य जवान पहुंचे, और उन्होंने घायल सैनिक को चिकित्सालय पहुंचाया लेकिन, सैनिक छावनी के क्वार्टर में हुए इस विस्फोट से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक तौर पर जानकारी सामने आई है कि, सैनिक छावनी के बीआई लाईन क्वार्टर में वाॅशरूम की पाईप लाईन में पुराना हैंड ग्रेनेड फंस गया था। ऐसे में वाॅशरूम का पानी थम गया था।

पाईपलाईन खोलने के प्रयास में सैनिक ने हैंड ग्रेनेड को पत्थर या दूसरी वस्तु समझकर सरिए से निकालने का प्रयास भी किया, मगर इसी प्रयास में हैंडग्रेनेड में ब्लास्ट हो गया। विस्फोट इतनी तेज़ इंटेंसिटी का था कि, वाॅशरूम क्षतिग्रस्त हो गया। वाॅश रूम का दरवाजा पूरी तरह से टूट गया, और यहां से मलबा निकलकर नीचे गिर गया। पुलिस ने सैनिक से पूछताछ की है।

थाईलैंड मंदिर में हुए धमाके को लेकर एक महिला हिरासत में

नक्सलियों ने बिछा रखी थी बारूदी सुरंग, शिकार हुआ संयुक्त गश्ती दल

मिस्र के राष्ट्रपति ने बदला लेने का संकल्प लिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -