थाईलैंड मंदिर में हुए धमाके को लेकर एक महिला हिरासत में
थाईलैंड मंदिर में हुए धमाके को लेकर एक महिला हिरासत में
Share:

बैंकॉक। थाईलैंड में वर्ष 2015 में इरावन मंदिर में बम धमाका हो गया था। इस मामले में सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए जांच की थी। मगर विस्फोट के इतने वर्षों बाद अब एक संदिग्ध महिला को पकड़ा गया है। जो महिला पकड़ी गई है वह सुवर्णाभूमि हवाई अड्डे से पकड़ी गई है। महिला को लेकर जानकारी सामने आई है कि सुवर्णभूमि हवाईअड्डे पर थाईलैंड की संदिग्ध महिला वान्ना सुआनसन नामक महिला के आने की जानकारी पुलिस को मिली ऐसे में पुलिस हवाईअड्डे पर उसका इंतजार कर रही थी।

जैसे ही तुर्की से आने वाली यह महिला पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस मामले में महिला रिश्तेदार ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि, वान्ना अपने पक्ष में कई बातें कहती रही। उसकी एक संबंधी ने कहा कि, वह स्वयं को निर्दोष सिद्ध करने के लिए ही वापस आई है। पुलिस ने कहा कि वह तुर्की में कोआॅर्डिनेटर का काम कर रही थी। पुलिस अब इससे पूछताछ कर रही है।

माना जा रहा है कि, इसके माध्यम से अन्य आरोपियों को लेकर जानकारी मिल सकती है। इस महिला पर आरोप है कि उसने हमले में शामिल अन्य संदिग्धों को किराये पर कमरे दिए थे। गौरतलब है कि वर्ष 2015 में जो धमाका हुआ था उसमें 20 लोगों की मौत हो गई थी। इस विस्फोट में लगभग 120 से अधिक लोग घायल हो गए थे। महिला, घटना के बाद अपने पति इमराह दावुतोग्लू के साथ तुर्की चली गई थी। बताया जा रहा है कि हमलावर उसके पति के दोस्त ही थे। आरोपियों ने बम को बैकपैक में छिपा रखा था।

नक्सलियों ने बिछा रखी थी बारूदी सुरंग, शिकार हुआ संयुक्त गश्ती दल

थाने में हुआ विस्फोट, उड़ गए चिथड़े

17 साल में बने है किंग मास्टर अब दुबई से ऑपरेट करते हैं बिज़नेस

पश्चिम बंगाल में लगातार 3 बम ब्लास्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -