घोर कलयुग: दो भाइयों ने अपनी ही सगी बहन का किया रेप
घोर कलयुग: दो भाइयों ने अपनी ही सगी बहन का किया रेप
Share:

गुड़गांव : भारत में आजकल दिनोदिन बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है एक ताजा व नये घटनाक्रम के अंतर्गत रिश्तों के साथ-साथ इंसानियत को भी तार तार कर देने वाली घटना में दो भाइयों ने अपनी ही सगी बहन का रेप कर दिया। सगे भाई लंबे समय से दुष्कर्म करते आ रहे थे। मामला तब सामने आया, जब कई बार दुष्कर्म के बाद उनकी बहन गर्भवती हो गई। सगे भाइयों की इस करतूत के खुलासे से लोग हैरान हैं, तो इस सामाजिक विद्रूपता को लेकर समाज विज्ञानी चितिंत। उन्होंने कहा की यह एक बहुत बड़ी चिंता का विषय है ।

जिस लड़की का दुष्कर्म हुआ उसकी उम्र करीब 16 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि छोटे भाई ने जनवरी, 2015 में अपनी सगी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद दुष्कर्म का सिलसिला कई बार चला। उसके बाद बड़े भाई ने भी मर्यादा की हदों को पार करते हुए दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद किशोरी गर्भवती हो गई। 

बार बार इस प्रकार की प्रताड़ना से तंग आकर आख़िरकार उसने एक दिन हिम्मत जुटाकर सेक्टर-18 थाने में मामला दर्ज करवाया। जब लड़की ने पुलिस को अपने भाइयों की इस गंदी हरकत का ब्यौरा दिया तो पुलिस भी पसोपेश में आ गई की यह कैसे हो सकता है फिर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों दुष्कर्मी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है । 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -