मेक्सिको की जेल पर बंदूकधारियों का हमला, 14 की मौत, 24 कैदी फरार
मेक्सिको की जेल पर बंदूकधारियों का हमला, 14 की मौत, 24 कैदी फरार
Share:

वाशिंगटन: संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के मेक्सिको के उत्तरी शहर स्यूदाद जुआरेज की एक जेल में रविवार (1 जनवरी) को अज्ञात बंदूकधारियों से हमला कर दिया। इस हमले में 14 लोगों की जान चली गई। वहीं इस हमले का लाभ उठाते हुए 24 कैदी जेल से भाग निकले। चिहुआहुआ स्टेट प्रॉसीक्यूसर कार्यालय ने जानकारी दी है कि हमले के बाद अज्ञात हमलावर बख्तरबंद गाड़ियों से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि मृतकों में 10 जेल गार्ड और सुरक्षा एजेंट शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, हमला सुबह लगभग 7:00 बजे किया गया था। इसके बाद जेल के अंदर कैदियों में लड़ाई छिड़ गई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, हमले से पहले हथियारबंद लोगों ने बुलेवार्ड के पास नगरपालिका पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद एक कार का पीछा कर उसे छीन लिया। इस कार में 4 लोग बैठ हुए थे। इसके बाद में हमर में सवार हमलावरों ने जेल के बाहर सुरक्षा एजेंटों के एक अन्य समूह पर फायरिंग शुरू कर दी। प्रॉसीक्यूटर ने जानकारी दी है कि हमले के बाद जेल में भी कैदियों के बीच जंग शुरू हो गई। यह लड़ाई वहां हुई जहां आपराधिक बैंड और ड्रग कार्टेल के कैदियों की सेल में हुई। इस लड़ाई में 13 लोग बुरी तरह घायल हो गए।

प्रॉसीक्यूटर ने जानकारी दी है कि, हमले के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि हिरासत में लिए गए लोग कैदी हैं या हथियारबंद। बहरहाल अभी तक यह नहीं पता चल सका कि 24 कैदी जेल से कैसे भाग गए। एल पासो के प्रॉसीक्यूटर ने कहा कि वे जेल पर हुए हमले के उद्देश्य की जांच कर रहे हैं।

'काश अल्लाह ने औरत बनाई ही न होती..', इस्लाम के नाम पर मुस्लिम महिलाओं से छीन ली गई शिक्षा !

नए साल पर किम जोंग का खतरनाक प्लान, परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाएगा उत्तर कोरिया

ब्रिटेन में हड़तालियों के आगे सुनक सरकार बेबस, कड़े कानूनों पर हो रहा विचार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -