'काश अल्लाह ने औरत बनाई ही न होती..', इस्लाम के नाम पर मुस्लिम महिलाओं से छीन ली गई शिक्षा !
'काश अल्लाह ने औरत बनाई ही न होती..', इस्लाम के नाम पर मुस्लिम महिलाओं से छीन ली गई शिक्षा !
Share:

काबुल: अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद से तालिबान ने देश में इस्लामिक कानून शरिया के तहत कई सख्त नियम लागू किए हैं। पिछले हफ्ते तालिबान ने महिलाओं की उच्च शिक्षा और गैर-सरकारी संगठनों में काम करने पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बाद से, अफगानिस्तान की महिलाओं की स्थिति पर संकट और ज्यादा गहरा गया है। इन हालातों को लेकर एक अफगानी महिला ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा है कि काश अल्लाह ने महिलाओं को न बनाया होता।

 

दरअसल, अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना के वापस लौटने के बाद तालिबान ने वहां की सत्ता पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद से अब तक, तालिबान ने महिलाओं के पार्क में जाने, शिक्षा हासिल करने, महिलाओं के सार्वजनिक स्थानों चेहरा खुला रखने, बिना पुरुष साथियों के बाहर निकलने पर बैन जैसे कई फरमान जारी किए थे। इसके बाद अब, तालिबान ने महिलाओं की उच्च शिक्षा पर भी पाबन्दी लगा दी गई है। इस रोक को लेकर एक 19 साल की अफगानी महिला का कहना है कि वह पढ़ने के लिए यूनिवर्सिटी जाना चाहती है। मगर, प्रतिबंध के बाद वह नहीं जा सकती। उसने तालिबानी सरकार के फैसले पर दुःख प्रकट करते हुए कहा है कि, 'काश अल्लाह ने कभी औरत नहीं बनाई होती। यदि हम इतने बदनसीब ही हैं, तो इससे बेहतर है कि हम मर जाएँ। हमारे साथ जानवरों से भी बदतर सलूक किया जा रहा है। जानवर खुद से कहीं भी जा सकते हैं, मगर हम लड़कियों को अपने घरों से बाहर कदम रखने का भी अधिकार नहीं है।'

 

बता दें कि, कट्टरपंथी तालिबान सरकार के इस फैसले का वहाँ जमकर विरोध हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस प्रदर्शन की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। विरोध कर रही लड़कियों का कहना है कि, 'तालिबान ने विश्वविद्यालयों से लड़कियों को बाहर कर दिया। बाहर के सम्मानित लोग, कृपया हमारा समर्थन करें, या तो सभी के लिए अधिकार हो या किसी के लिए नहीं।' रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी काबुल में हुए प्रदर्शन के बाद तालिबानी सरकार ने विरोध कर रही लड़कियों को अरेस्ट कर लिया था। इनमें से कुछ लोगों को बाद में रिहा कर दिया गया। वही, कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें तालिबान के सुरक्षा अधिकारी, अपने अधिकारों की मांग कर रही मुस्लिम महिलाओं के साथ मारपीट करते नज़र आ रहे हैं।

नए साल पर किम जोंग का खतरनाक प्लान, परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाएगा उत्तर कोरिया

ब्रिटेन में हड़तालियों के आगे सुनक सरकार बेबस, कड़े कानूनों पर हो रहा विचार

प्रेग्‍नेंट हुई महिला कर्मचारी तो बॉस ने कर दिया बाहर, अब देने पड़े 15 लाख

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -