गुजरात: समुद्र में मिला 100 किलो वजनी क्रिस्टल का शिवलिंग, दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़
गुजरात: समुद्र में मिला 100 किलो वजनी क्रिस्टल का शिवलिंग, दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़
Share:

अहमदाबाद: गुजरात के भरुच में समुद्र में एक विशाल शिवलिंग पाया गया है। यह शिवलिंग लगभग एक क्विंटल का बताया जा रहा है। दरअसल, समुद्र में मछुआरे मछली पकड़ने के लिए आए हुए थे। इस बीच उनके जाल में यह शिवलिंग फंस गया। कड़ी मशक्कत के बाद मछुआरे शिवलिंग को समुद्र किनारे लेकर पहुंचे, तो वो हैरान रह गए। अब इसे देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला गुजरात, जंबूसर तहसील के अंतर्गत आने वाले कावी गांव की है। यहां 10 मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ने उतरे थे। इसके लिए उन्होंने जैसे ही जाल फेंका, उन्हें कुछ भारी सा महसूस हुआ। उन्होंने सोचा शायद कोई बड़ी मछली फंस गई है। मछुआरों ने जाल खींचना शुरू किया, जो काफी भारी हो गया था। किसी प्रकार जब उन्होंने जाल को बाहर निकाला, तो उन्हें पहले कुछ भारी पत्थर जैसा लगा। जब पूरा जाल बाहर निकला तो उसके अंदर शिवलिंग था। ये शिवलिंग क्रिस्टल का बताया जा रहा है। 

 

शिवलिंग मिलने की बात गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। अब शिवलिंग को देखने के लिए वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ बस एक झलक उसके दर्शन करने के लिए आई है। भीड़ बढ़ी, तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। अब पुलिस भीड़ को काबू कर रह है। बतया जा रहा है कि शिवलिंग का वजन लगभग क्विंटल है। ये शिवलिंग बीच समुद्र कहां से आया? इस बारे में किसी को नहीं पता है। रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की सूचना पाकर मौके पर जिला प्रशासन के लोग भी छानबीन करने पहुंचे।

अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि पिछले दिनों आए हाईटाइड के कारण यह शिवलिंग पानी की सतह से ऊपर आ गया होगा। जिससे यह मछुआरों के जाल में आसानी से फंस गया। इसके साथ ही स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवलिंग पर शेषनाग के चिन्ह भी मिले हैं। स्थानीय धार्मिक संगठन अब इसे कावी गांव के आसपास ही कहीं स्थापित करने के बारे में सोच कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि यह शिवलिंग क्रिस्टल का बना है, हालाँकि कुछ भी स्पष्ट नहीं है। फ़िलहाल इसकी जांच चल रही है। 

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लगा भारी जाम, राजधानी में किसानों का मार्च, बड़ी संख्या पुलिसबल तैनात

'हम बात करते करते थक चुके..', AAP ने असम में घोषित कर दिए लोकसभा उम्मीदवार, अब क्या करेगी कांग्रेस ?

राहुल गांधी ने पीएम मोदी की जाति पर उठाए सवाल, भाजपा ने 'भारत का राजपत्र' दिखाकर दिया जवाब

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -