2022 की तुलना में 12% बढ़ गया GST कलेक्शन, जून में आए 1.61 लाख करोड़ रुपये
2022 की तुलना में 12% बढ़ गया GST कलेक्शन, जून में आए 1.61 लाख करोड़ रुपये
Share:

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की ओर से जून के GST कलेक्शन के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह जून में 12 फीसद बढ़कर 1.61 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जून 2023 में 1,61,497 करोड़ रुपये के GST कलेक्शन में CGST 31,013 करोड़ रुपये रहा है। वहीं,SGST 38,292 करोड़ रुपये और IGST 80,292 करोड़ रुपये (इसमें 39,035 समानों के आयत से कलेक्ट किया गया) दर्ज किया गया है।

बता दें कि, जून 2023 में सेस कलेक्शन (Cess Collection) 11,900 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। छह वर्ष पूर्व एक जुलाई, 2017 को GST कर व्यवस्था लागू होने के बाद से सकल कर संग्रह चौथी दफा 1.60 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है। वित्त मंत्रालय ने बताया है कि 2021-22, 2022-23 और 2023-24 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए औसत मासिक सकल GST कलेक्शन क्रमशः 1.10 लाख करोड़ रुपये, 1.51 लाख करोड़ रुपये और 1.69 लाख करोड़ रुपये रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, समीक्षाधीन माह के दौरान घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात समेत) से राजस्व वार्षिक आधार पर 18 फीसद अधिक रहा। इससे पहले अप्रैल में GST राजस्व संग्रह 1.87 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। मई में यह 1.57 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।

आज से एक हो गए HDFC और HDFC बैंक, बना दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद 'अडानी समूह' के निवेशकों से पूछताछ कर रहा अमेरिका ?

6.5% की ग्रोथ रेट से दौड़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था ! Fitch के बाद अब RBI ने दी गुड न्यूज़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -