कार की डिमांड पर दुल्हन पक्ष ने की वर पक्ष की धुलाई
कार की डिमांड पर दुल्हन पक्ष ने की वर पक्ष की धुलाई
Share:

महोबा : दुनिया भले ही चांद पर पहुंच जाए, लेकिन समाज के दुश्मन समाज को खोखला करने वाली हरकतों से बाज नहीं आएंगे। दहेज की लालच ने पहले ही न जाने कितने घरों को बर्बाद कर दिया है। उतर प्रदेश के महोबा जिले में दहेज के कारण ही वर-वधू पक्ष के बीच टकराव की नौबत आ गई। जिस जंग में दुल्हा-दुल्हन ने फेरे लिए थे, उसी मंडप में जंग छिड़ गई।

आधा घंटे तक चली लड़ाई में दुल्हा घायल हो गया। मामले को शांत करने के लिए पुलिस को आना पड़ा। इसके बाद लड़की ने शादी से इंकार करते हुए बारात को वापस लौटा दिया। गांधीनगर में रहने वाले हरिशंकर ने अपनी बेटी की शादी मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के जंगी अनुरागी के बेटे घनश्याम से तय किया था।

शादी की रस्में धूमधाम से चल रही थी। तभी अचानक लड़का और लड़के के भाई ने टीका से पहले दहेज में स्विफ्ट डिजायर कार की मांग कर दी। दुल्हन पक्ष ने बहुत समझाया पर वो अपनी मांग पर अड़े रहे। यहां तक कि वो गाली-गलौज पर उतर आए। इसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्ष में मारपीट शुरु हो गई।

दुल्हे के भाई ने गाड़ी न मिलने पर बम से उड़ाने व लड़की को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। दूल्हे का कहना है कि ये लोग दहेज स्वयं दे रहे थे मगर लड़की के मामा ने हम सभी को जबरन कमरे में बिठा दिया और मुझे और मेरे छोटे भाई सहित महिलाओं और बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। करीब दो सैकड़ा से अधिक दुल्हन के परिजनों ने हम लोगो की पिटाई की।

वर और वधू पक्ष के बीच तकरीबन आधा घंटा चले इस तांडव के बाबजूद भी पुलिस नहीं आई। जब मारपीट बंद हो गई तब जाकर पुलिस ने मौके पर अपनी एंट्री कराई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -