मंच पर चढ़ते ही कांपने लगा दुल्हन का हाथ तो दूल्हे ने नहीं पहनाई वरमाला, और फिर जो हुआ...
मंच पर चढ़ते ही कांपने लगा दुल्हन का हाथ तो दूल्हे ने नहीं पहनाई वरमाला, और फिर जो हुआ...
Share:

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ हरपुर-बुदहट इलाके में रविवार की रात हो रही एक शादी में मंच पर चढ़ते ही दुल्हन के हाथ कांपने लगे। यह देखकर दूल्हे ने वरमाला पहनाने से मना कर दिया। रात भर दूल्हे एवं बारातियों के बीच मान-मनौव्वल का दौर जारी रहा। इस बीच लड़की पक्ष ने डायल 112 को खबर दे दी। ग्राम प्रधान गंगा बेलदार भी मौके पर पहुंचे। पीआरवी सिपाहियों एवं ग्राम प्रधान के समझाने के पश्चात् सोमवार को भोर में शादी की रस्म पूरी हुई।

वही सिरुवापार निवासी सिरताज की बेटी अंजू की शादी बस्ती जिले के धौरहरा निवासी रामू के साथ निर्धारित थी। रविवार को जब बारात आयी तो स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन वरमाला पहनाने के लिए चढ़े। मंच पर जुटी भीड़ को देखकर दुल्हन घबरा गई तथा उसके हाथ कांपने लगे। दूल्हा इसको बीमारी समझ बैठा एवं दुल्हन को वरमाला पहनाने से मना करते हुए स्टेज से उतर गया। यह नजारा देख सब दंग रह गए।

दुल्हन एवं उसके माता-पिता रोने लगे। काफी समझाने के पश्चात् भी जब दूल्हा नहीं माना तो लड़की पक्ष ने डायल 112 बुलवाया तथा गांव के प्रधान गंगा बेलदार ने वर पक्ष को समझाया की लड़की डर गई थी। इसलिए हाथ कांपने लगा। दूल्हा-दुल्हन को आमने-सामने कर एक-दूसरे को दिखाया गया। फिर दूल्हा मान गया एवं सोमवार भोर में दोनों ने सात फेरे लिया। दुल्हन को विदा कराकर दूल्हा ले गया।

14 घंटे में शांत हुई सतपुड़ा भवन की आग, MP से दिल्ली तक मची हलचल

दृश्यम फिल्म देखकर शख्स ने दिया खौफनाक वारदात, मां के प्रेमी की हत्या कर काटा प्राइवेट पार्ट और फिर...

RBI ने बदल दिए डिफॉल्टर के नियम, जानिए क्यों

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -