उज्जैन सिंहस्थ को बनाया जायेगा ग्रीन सिंहस्थ
उज्जैन सिंहस्थ को बनाया जायेगा ग्रीन सिंहस्थ
Share:

उज्जैन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक योजना का ऐलान किया गया है, जिसके तहत सिहस्थ को पूरी तरह इको-फ्रेंडली बना कर विश्व को धरती सरंक्षण का सन्देश देने की बात कही गयी है, इस योजना के तहत 12 से 14 मई तक अंतरराष्ट्रीय वैचारिक कुंभ का आयोजन किया जायेगा, जिसमे कई देसी-विदेशी पर्यावरण विशेषज्ञ शामिल होंगे\

यह पहला सिंहस्थ है जिसमे पॉलिथीन के प्रयोग पर रोक लगा दी गयी है, प्रसाशन द्वारा करीब एक साल पहले ही यहाँ पॉलिथीन के प्रयोग पर रोक लगा दी गयी है, इस योजना को सफल बनाने में नागरिको की हिस्सेदारी सबसे अहम होगी, प्रसाशन अभियान चला कर नागरिको को इस योजना से जोड़ने का प्रयास कर रहा है, दुकानदारो को भी पॉलिथीन का प्रयोग करने के लिए सख्ती से मना कर दिया गया है, प्रसाशन द्वारा सभी प्रसाशनिक कार्यो में कम से कम कागजो का इस्तेमाल करने की बात कही गयी है|

इस सिंहस्थ को ग्रीन सिंहस्थ नाम दिया गया है, और सरकार द्वारा भी इसे इको-फ्रेंडली बनाने के लिए करोड़ो रुपये खर्च किये जा रहे है, सरकार द्वारा एक एप का निर्माण किया गया है, जिस सभी कर्मचारी अवकाश के लिए आवेदन एवं अन्य आवेदन सीधे मेला प्रसाशन को दे सकेंगे, कर्मचारियों की उपस्थिति भी इस एप पर दर्ज़ की जाएगी, मेला प्रसाशन भी इस एप की मदद से अपने कर्मचारियों पर नज़र रख सकेगा, 
एप पर हर 15 में कर्मचारियों की लोकेशन अपडेट होगी\

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं कई अखाड़ों द्वारा कई स्थानो पर पोधारोपण कर हरियाली का सन्देश दिया गया है|

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -