'लालची' पत्नियों के कारण बढ़ा भ्रष्टाचार...?
'लालची' पत्नियों के कारण बढ़ा भ्रष्टाचार...?
Share:

जकार्ता : आज हम आपको एक ऐसी खबर को सुन रहे है जिसको सुनकर आपको भी इस पर विश्वास होने में हिचकिचाहट  होगी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंडोनेशिया के एक मंत्री ने भ्रष्टाचार के पीछे एक ऐसा कारण बताया है, जिससे सभी लोग हैरान हैं। मंत्री ने भ्रष्टाचार के लिए 'लालची' पत्नियों को जिम्मेदार ठहराया है।

गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के मामले में 168 देशों की लिस्ट में इंडोनेशिया 88वें नंबर पर है। स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशिया के धार्मिक मामलों के मंत्री लुकमान हकीम सैफुद्दीन ने कहा, "रिश्वत और भ्रष्टाचार के लिए पत्नियों की बढ़ती ख्वाहिशें जिम्मेदार हैं।" सैफुद्दीन ने पत्नियों के लालच को भ्रष्टाचार की वजह बताया। उन्होंने कहा कि "पत्नियों की तमाम ख्वाहिशें पूरी करने के लिए लोग ये सब करते हैं। उन्हें महंगे डिजाइनर कपड़े, ज्वैलरी चाहिए, जिसकी वजह से भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।" 

उन्होंने कहा, "भ्रष्टाचार के लिए परिवार के सदस्यों की डिमांड ही असल वजह है।" उन्होंने कहा, "महिलाओं को चाहिए वह असामान्य तोहफों की डिमांड न करें, यह बेहतर होगा और भ्रष्टाचार रोकने की दिशा में उनका सार्थक योगदान होगा।" मंत्री के इस बयान का महिलाओं ने विरोध भी किया और कहा कि सीधे तौर पर महिलाओं को निशाना बनाना और दोषी ठहराना सही नहीं है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -