गैर मर्द से थे पत्नी के नाज़ायज़ सम्बन्ध, गुस्साए पति ने चाकुओं से गोदा
गैर मर्द से थे पत्नी के नाज़ायज़ सम्बन्ध, गुस्साए पति ने चाकुओं से गोदा
Share:

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे में एक युवक ने अपनी पत्नी को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि अवैध संबंध के संदेह में युवक ने पत्नी के शरीर पर चाकू से लगभग 15 वार किए। आरोपी पति उसे खून से लथपथ हालत में छोड़कर भाग निकला। पड़ोसियों ने महिला को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई है।

मूलरूप से यूपी के शाहजहांपुर के रहने वाले संजय अपनी पत्नी फूलमाला और दो बच्चों के साथ सूरजपुर में रहता है। संजय यहां प्लास्टिक के बर्तन आदि बेचने का कार्य करता है। पुलिस ने बताया है कि गुरुवार को संजय ने अपनी पत्नी को किसी अन्य शख्स के साथ देख लिया था। इसके बाद से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। पुलिस की जांच में पता चला है कि संजय को संदेह था कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध हैं। शुक्रवार दोपहर इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था।

विवाद इतना बढ़ गया कि संजय ने क्रोध में आकर पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। संजय ने पत्नी फूलमाला के शरीर पर चाकू से लगभग 15 वार किए जिससे वह खून में लथपथ हो गई। आरोपी पति उसे तड़पती छोड़कर मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने फूलमाला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

1 साल से बेटी को हवस का शिकार बना रहा था पिता लेकिन एक दिन...

कमरे में बुलाकर टीचर उतार देती थी बच्चे के कपड़े और फिर...

एक्स-बॉयफ्रेंड के घर पहुंची लड़की, कुल्हाड़ी गर्दन पर रखकर बोली- 'संबंध बनाओ वरना काट...'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -