डायबिटीज रोगियों को फायदा पहुंचाएगा सत्तू का सेवन
डायबिटीज रोगियों को फायदा पहुंचाएगा सत्तू का सेवन
Share:

कोल्ड ड्रिंक्स से कुछ देर के लिए गला ठंडा हो जाता है, लेकिन थोड़ी देर बाद इसका असर खत्म हो जाता है। इसके अलावा अधिक कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने से सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। लेकिन आज हम आपको ऐसी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं जिसे आप घर पर बना सकते हैं और इससे हेल्थ को किसी तरह का नुकसान नहीं होता। दरअसल, हम बात कर रहे हैं चने के सत्तू की। गर्मी के मौसम में यह आपको लंबे समय तक कूल रखेगा और इसके कोई नुकसान भी नहीं है बल्कि चने के सत्तू का शर्बत सेहत के लिए लाभदायक होता है। 

इन संकेतों से जानें कहीं आपकी बीमारी गंभीर तो नहीं..

सत्तू में पाई जाती है कैलोरी 

जानकारी के मुताबिक गर्मियों के दिनों में लू से बचने के लिए चने के सत्तू का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो शरीर को पोषण देते हैं, शरीर में पानी की कमी नहीं होती। यह बालों और स्किन के सेल्स को मरने नहीं देता। आधे कप सत्तू में 3 ग्राम फैट, 10 ग्राम प्रोटीन और 178 कैलोरी पाई जाती है। 

इन तरीकों से दूर होंगे घर में घुसे मच्छर

डायबिटीज के रोगियों को होगा फायदा

इसी के साथ चने के सत्तू का सेवन करने से आप अपना बढ़ता वजन आसानी से कम कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व शरीर को जरूरी न्यूट्रीशन पहुंचाते हैं। इसके सेवन से पेट भरा-भरा रहेगा और भूख नहीं लगेगी। जिससे बढ़ते मोटापे को कम किया जा सकता है। चने के सत्तू का सेवन करने से डायबिटीज के रोगियों को फायदा होता है। रोजाना इस सत्तू का सेवन करने से शरीर में एक्स्ट्रा ग्लूकोज की मात्रा को कम होती है। ब्लड शुगर की मात्रा भी कंट्रोल में रहती है।

अधिक चीनी खाना सेहत के लिए है नुकसानदायक

स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाएगा पाइनापल के ज्यूस में शहद

इस कारण सुन्न हो जाते है हाथ-पैर, ऐसे पाएं छुटकारा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -