घरेलू विवाद में कर्मचारी ने लगाई फांसी
घरेलू विवाद में कर्मचारी ने लगाई फांसी
Share:

लखनउ: घरेलू विवाद के चलते एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया और फिर शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

घटना भदौही जिले की बताई गई है। पुलिस के अनुसार अविनाश दुबे नामक व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग में निरीक्षक के पद पर कार्य करता था। वाराणसी निवासी दुबे नौकरी के सिलसिले में शासकीय आवास में अकेले ही रहते थे। उनके कुछ साथी कर्मचारियों ने बताया कि बीते तीन-चार दिनों से दुबे पारिवारिक कारणों से परेशान थे।

बताया गया है कि मृतक का अपने परिजनों से विवाद भी होता रहता था और इससे परेशान होकर ही उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पुलिस को जानकारी मिली है कि घटना वाले दिन मृतक को अपने घर पर होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होना था। लेकिन देर रात तक जब वे नहंी पहुंचे तो, इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शासकीय आवास पर पहुंचे तथा अंदर से बंद दरवाजे को तोड़ा गया तो कर्मचारी का शव पंखे से लटकते हुये मिला।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -