बिन बसपा नहीं गलेगी किसी की दाल
बिन बसपा नहीं गलेगी किसी की दाल
Share:

उत्तरप्रदेश। बिहार में हो रहे चुनाव को लेकर सभी की नज़रें टिकी हुई हैं। बिहार में जो चुनाव होने जा रहा है। उसे लेकर बहुजन समाज पार्टी भी बेहद उत्सुक है। बसपा की भूमिका बिहार चुनाव में कुछ ऐसी होगी कि उसके बिना किसी भी पार्टी की दाल नहीं गलेगी।  पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा कहा गया है कि बिहार में बसपा के सहयोग से ही सरकार बनेगी। बिना हाथी सरकार नहीं होगी। यही नहीं पार्टी की मंशा है क चुनाव के अंतर्गत बसपा को किंगमेकर बनने की सीटें जरूर मिलेंगी। इस मामले में यह भी कहा गया कि बसपा बिहार चुनाव में अपनी ताकत झोंक देगी। 

बसपा बिहार में 1995 से विधानसभा चुनाव लड़ती रही है मगर उसे अधिक सीटें नहीं मिली हैं। वर्ष 1995 में हुए चुनाव के दौरान बसपा को महज 2 सीटें ही मिली थीं। विधानसभा चुनाव में बसपा को शिकस्त मिली थी तो दूसरी ओर लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।बसपा प्रमुख मायावती द्वारा यह भी कहा गया है कि बिहार चुनाव में उन्हें बहुत उम्मीद है। इस मामले में यह कहा गया है कि बिहार में पार्टी को शानदार प्रदर्शन करना होगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी को वर्ष 2017 के उप्र विधानसभा चुनाव में कार्य करने की भी जरूरत है। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि बिहार चुनाव से उन्हें बहुत संभावनाऐं हैं। इस मामले में पार्टी का कहना है कि बिहार में अच्छे प्रदर्शन के बाद उत्तरप्रदेश में पार्टी का ग्राफ बढ़ेगा और इसका फायदा 2017 में आयोजित होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को जरूर मिलेगा। 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -