इंदौर में लगी आग से मरने वालों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देगी सरकार, CM ने दिए जांच के आदेश
इंदौर में लगी आग से मरने वालों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देगी सरकार, CM ने दिए जांच के आदेश
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में शुक्रवार की देर रात एक बड़ी दुर्घटना हो गई। विजय नगर थाना इलाके में 1 तीन मंजिल वाली बिल्डिंग में आग लग गई। आग इतनी खतरनाक थी कि 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि 8 लोग गंभीर तौर पर झुलस गए। सभी चोटिल व्यक्तियों को एमवाय हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। फिलहाल आग लगने की वजहों के सिलसिले में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं प्राप्त हो पाई है।

वही इस पर इंदौर के पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने 7 लोगों के मरने की पुष्टि की है। अग्निशमन विभाग के अफसरों ने बताया कि संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। आग पर नियंत्रण पाने में लगभग 3 घंटे लगे। साथ ही कलेक्टर मनीष सिंह ने एमवाय हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। कलेक्टर ने कहा कि घटना की वजहों की जांच की जाएगी। मृतकों के परिवार वालों को 4 -4 लाख रुपये दिए जाएंगे। चोटिल व्यक्तियों को भी आरबीसी की धारा के तहत मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही मनीष सिंह ने कहा है कि स्वर्णबाग कॉलोनी में अवैध निर्माण की जांच कराएंगे। 

वही राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि इंदौर के स्वर्णबाग कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से हुई दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असमय देहांत का दुखद समाचार मिला। हादसे में मौत की खबर अत्यंत ह्रदय विदारक है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों को जल्द स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं। मैंने इसके जांच के आदेश दे दिए हैं। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही राज्य के गृह व इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। 

मात्र एक बार करना होगा इस स्कूटर को चार्ज, 300 KM तक की रेंज करेगी प्रदान

केंद्र ने 14 राज्यों को 7,183.42 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुदान जारी किया

भारत धीरे-धीरे हाईटेक एमएफजी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है: गोयल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -