'अदालतों में ताला लगा दे सरकार...', आखिर ऐसा क्यों बोले ओपी राजभर
'अदालतों में ताला लगा दे सरकार...',  आखिर ऐसा क्यों बोले ओपी राजभर
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को योगी आदित्यनाथ पर बुलडोजर की आड़ में द्वेषपूर्ण व असंवैधानिक कार्रवाई करने का इल्जाम लगाते हुए कहा है कि सरकार को यूपी में अदालतों पर ताला लगा देना चाहिए। 

सुभासपा प्रमुख राजभर ने गुरुवार को जिले के रसड़ा में प्रेस वालों से बातचीत करते हुए योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, योगी सरकार संविधान के विपरीत कार्य कर रही है। बुलडोजर की आड़ में द्वेषपूर्ण और असंवैधानिक कार्रवाई की जा रही है। योगी सरकार को उत्तर प्रदेश में अदालतों में ताला लगा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की पूर्व नेता नुपुर शर्मा के विवादित बयान की वजह से देश में असामान्य परिस्थिति पैदा हो गई है और खाड़ी देशों में रह रहे लगभग 90 लाख भारतीयों के समक्ष देश वापसी की नौबत आ गई है।

राजभर ने कहा कि मोदी सरकार को नुपुर शर्मा को फ़ौरन अरेस्ट करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। भाजपा का इस मुद्दे पर कोई ध्यान नही है। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पूछे जाने पर भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने से इंकार किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनका दल विपक्ष के प्रत्याशी का समर्थन करेगा। राजभर ने राज्य में लोकसभा की दो सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा उम्मीदवारों की जीत का दावा किया है।

पैगंबर विवाद: पाकिस्तानी मौलाना समझ गया लेकिन भारतीय मुस्लिम कब समझेंगे?

ED की पूछताछ से छूट मिलते ही मोदी सरकार पर हमला करने लगे राहुल, जानिए अग्निवीर पर क्या कहा ?

'ED ने पीट-पीटकर सत्येंद्र जैन को खून निकाल दिया..', क्या यही फैलाना चाहते थे केजरीवाल ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -