इस बार चलेगी बिहार में बदलाव की बयार
इस बार चलेगी बिहार में बदलाव की बयार
Share:

नईदिल्ली : बिहार में आज तीसरे चरण के लिए मतदान किया जा रहा है। मतदान को लेकर बिहार की जनता उत्साहित है। कहा जा रहा है कि संवेदनशील और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी मतदाता मतदान में उत्साह से भागीदारी कर रहे हैं। सुबह 11 बजे के बाद मतदान की संख्या में इजाफा हुआ। अब दिन में मतदान की गति कुछ धीमी हो गई है लेकिन माना जा रहा है कि मतदान की रफ्तार दोपहर में कुछ घंटों बाद फिर तेज़ हो जाएगी। बिहार में पटना, सारण, नालंदा, वैशाली, बक्सर और भोजपुर जैसे क्षेत्रों की 50 सीटों पर मतदान किया जाएगा। 

भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि इस बार बिहार की सत्ता में परिवर्तन आएगा। इस परिवर्तन को कोई भी रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन केवल आरक्षण को मसला बना रहा है लेकिन जनता समझदार है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोई जातिआधारित बात नहीं कर रहे हैं। उन्हें जाति कार्ड खेलने को लेकर सवालों के घेरे में लाना सही नहीं होगा। प्रधानमंत्री स्वयं ही गरीब परिवार से आते हैं। आखिर वे चांदी का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए थे। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की ही शक्ति है कि एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -