गूगल के डूडल में है मशहूर नृत्यांगना रुकमणि देवी अरुंडेल
गूगल के डूडल में है मशहूर नृत्यांगना रुकमणि देवी अरुंडेल
Share:

नई दिल्ली : गूगल के डूडल पर आज प्रख्यात भारतीय नृत्यांगना रुकमणि देवी अरुंडेल को जगह दी गई है। गुलाबी रंग से लिखे गूगल के बीच में पीली सांड़ी में देवी को दिखाया गया है। देवी का जन्म 29 फरवरी 1904 को मदुरई में एक ब्राहम्ण परिवार में हुआ था।

उनका नाम भारतीय शास्त्रीय नृत्य के पुनरुत्थान के लिए लिया जाता है। भारतीय नृत्य कला को पहचना दिलाने और उसे आगे बढ़ाने का श्रेय देवी को ही जाता है। भारतीय नृत्य की एक विधा है, जिसे साधीर कहते है, को उन्होने और ई कृष्णा अय्यर ने पहचान दिलवाई। इन दोनों ने ही इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बुलंदियों पर पहुंचाया।

उन्हें भरतनाट्यम डांसर के तौर पर शोहरत मिली और राज्य सभा के लिए भी मनोनीत किया गया था। कहा जाता है कि 1977 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने उनका नाम राष्ट्रपति के लिए भी प्रस्तावित किया था, लेकिन देवी ने इसके लिए बड़ी ही विनम्रता से इंकार कर दिया। उन्हें 1956 में पद्मभूषण और 1967 में संगीत नाटक एकेडमी की फेलोशिप से भी नवाजा जा चुका है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -