सितार के फनकार पंडित रविशंकर को गूगल का डूडल हुआ समर्पित
सितार के फनकार पंडित रविशंकर को गूगल का डूडल हुआ समर्पित
Share:

नई दिल्ली : लोकप्रिय सितार वादक पंडित रविशंकर के 96 वर्ष जन्मदिन पर गूगल ने डूडल को उनके नाम कर दिया है। एक दिन के लिए गूगल का डूडल रविशंकर जी को समर्पित हो गया है। दरअसल 7 अप्रैल 1920 को वे वाराणसी में जन्मे थे। वे नृत्य की विधा में स्वयं को ढालने का प्रयास कर रहे थे। ऐसे में सितार से उनका गहरा जुड़ाव रहा। भारत के सितार वादन को उन्होंने विश्व में प्रसारित किया।

कालांतर में उनकी बेटियों ने सितार वादन के साथ शास्त्रीय शैली को आगे बढ़ाया। पंडित रविशंकर ऐसे कलाकारों में जाने जाते हैं जिन्हें पद्म अलंकरण से सुशोभित किया गया। पंडित रविशंकर द्वारा बड़े भाई उदयशंकर की ही तरह नृत्य के क्षेत्र में बुलंदियों को छूने का प्रयास वे करते थे। इस हेतु उनके भाई के ही साथ देश - विदेश का दौरान भी रविशंकर जी ने किया था। वे कई कार्यक्रमों में भागीदारी कर चुके हैं।

अठारह वर्ष की आयु में पंडित रविशंकर ने नृत्य विधा को छोड़ दिया। इसके बाद उनका ध्यान सितार पर गया। पंडित रविशंकर उस्ताद अलाउद्दीन खान से सितार की दीक्षा लेने के लिए मैहर गए। इसके बाद सितार को उन्होंने अपना जीवन बना लिया। भारतीय शास्त्रीय संगीत को उन्होंने विश्वभर में पहुंचाया। ऐसे में सितार लोकप्रिय हुआ और कई बार तो बैंड बीटल्स के ही साथ उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी।

पडित रविशंकर का 92 वर्ष की आयु में दिसंबर वर्ष 2012 में निधन हो गया। वे अमेरिका के सैन डिएगो चिकित्सालय में भर्ती थे जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने आधुनिक वाद्य यंत्रों के साथ सितार को मिलाकर कई नई धुनें बनाईं और नए कलाकारों को एक रोमांच प्रदान किया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -