न्यू होराइजन प्लूटो फ्लाईबाई का डूडल बनाया गूगल ने
न्यू होराइजन प्लूटो फ्लाईबाई का डूडल बनाया गूगल ने
Share:

वाशिंगटन: मशहूर खोजकर्ता वेबसाइट गूगल समय समय पर कुछ न कुछ अपने डूडल पर दर्शाता रहता है व आज भी गूगल ने नासा के न्यू होराइजन अंतरिक्षयान के छोटे ग्रह प्लूटो पर प्रस्तावित उड़ान को समर्पित करते हुए एक आकषर्क डूडल बनाया है। डूडल में न्यू होराइजन अंतरिक्षयान को बर्फ से भरे इस ग्रह के पास से गुजरता हुआ दिखाया गया है। केविन लॉफलिन ने सौर मंडल के दूर कोने पर स्थित प्लूटो में प्रवेश करने के लिए तैयार न्यू होराइजन अंतरिक्षयान के सम्मान में यह डूडल बनाया है। 

न्यू होराइजन को अपने अंतिम गंतव्य तक पहुंचने में नौ साल का समय लगा और इस दौरान उसने तीन अरब मील की यात्रा की। आज यह प्लूटो की सतह में केवल 12,500 किलोमीटर प्रवेश करेगा। अंतरिक्षयान पूरे सफर में वैज्ञानिक माप करेगा और तस्वीर लेगा। इसमें सफलता के साथ ही सौर मंडल के सभी नौ ग्रहों का प्राथमिक तौर पर परीक्षण संभव हो जायेगा। इस तरह से नासा की इस सफलता पर गूगल ने भी कुछ नया करके लोगो के सामने प्रस्तुत किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -