MP से आई खुशखबरी, कूनो की मादा चीता गामिनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
MP से आई खुशखबरी, कूनो की मादा चीता गामिनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Share:

ग्वालियर: मध्य प्रदेश से एक खुशखबरी सामने आई है यहाँ कूनो नेशनल पार्क में पिछले दिनों मादा चीता गामिनी ने 5 नहीं बल्कि 6 शावकों को जन्म दिया है। 10 मार्च को शावकों का आंकड़ा 5 बताया गया था। आज केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शावकों का एक वीडियो साझा करते हुए नवजात शावकों का आंकड़ा 6 बताया है। इसके अतिरिक्त 6 शावकों को जन्म देने के साथ ही गामिनी के नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। मादा चीता गामिनी को दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो शेयर करते हुए केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने लिखा, ''बेहद खुश हूं, ये 5 नहीं, बल्कि 6 शावक हैं! गामिनी से पांच शावकों के जन्म की खबर के एक सप्ताह पश्चात्, अब यह पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता मां गामिनी ने 6 शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली महिला के लिए एक प्रकार का रिकॉर्ड है।" पहली बार मां बनने वाली गामिनी 6 शावकों को जन्म देने वाली पहली मादा चीता बन गई है। जानकारी के अनुसार, अबतक अधिकतम संख्या 5 ही थी।  

भारत में चीतों को बसने के लिए प्रोजेक्ट चीता आरम्भ किया गया था जिसके तहत नामीबिया एवं दक्षिण अफ्रीका से 2 चरणों में 20 चीते लाये गए थे। इनमें से सबतक 7 चीतों की मौत हो चुकी है। जबकि कूनो में जन्में 13 शावकों की मौत हो चुकी है। कूनो में अब चीतों का कुल आंकड़ा 27 हो गया है। गामिनी के शावकों को जन्म देने से पहले इसी वर्ष जनवरी में मादा चीता आशा ने 3 शावकों को जन्म दिया था।

शक्ति के विनाश की बात करने वालों और शक्ति के उपासकों के बीच है मुकाबला..! राहुल गाँधी के बयान पर दिखा पीएम मोदी का गुस्सा

'आज ही सरेंडर करो..', सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया AAP नेता सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका

शराब घोटाले में गिरफ़्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची कविता, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -