MP में फिर ओवैसी के लिए अच्छी खबर, यहां 3 सीटों पर लहराया AIMIM का परचम
MP में फिर ओवैसी के लिए अच्छी खबर, यहां 3 सीटों पर लहराया AIMIM का परचम
Share:

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन में ज्यादातर सीटों पर बीजेपी ने परचम लहराया है। यहां खरगोन नगर पालिका, करही पाडल्या नगर परिषद, बडवाह नगर पालिका परिषद, बडवाह नगर पालिका परिषद , बिस्टान नगर परिषद में बीजेपी ने जीत हासिल की है तो सनावद नगर पालिका परिषद एवं कसरावद नगर परिषद में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। खरगोन जिले से ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के लिए भी अच्छी खबर आई है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने यहां 3 वार्ड में जीत हासिल की है।

खरगोन नगर पालिका में जहां भाजपा ने ज्यादातर वार्ड में जीत हासिल की है। तो यहां कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस जहां सिर्फ 4 वार्ड में जीत हासिल कर पाई तो निर्दलीय 7 वार्ड में जीत हासिल करने में सफल रहे। ओवैसी की पार्टी ने यहां 3 वार्ड में जीत हासिल करते हुए अपनी दस्तक दी है। 

कसरावद नगर परिषद के 15 वार्डो में:-
कांग्रेस- 10 विजय 
भाजपा-4 विजय
निर्दलीय-1विजय

करही पाडल्या नगर परिषद वार्ड 15 वार्डो में:- 
भाजपा-8
कांग्रेस-7

बडवाह नगर पालिका परिषद के 18 वार्डो में:-
भाजपा -9 
कांग्रेस-  4
 निर्दलीय -5

सनावद नगर पालिका परिषद के 18 वार्डो में:-
कांग्रेस-11
भाजपा -7

बिस्टान नगर परिषद:-
15 वार्डो में
भाजपा-7
कांग्रेस-6
निर्दलीय-2

शिवसेना सांसद पर लगा रेप का आरोप, पीड़िता ने CM शिंदे को पत्र लिख लगाई मदद की गुहार

'जुबान संभाले वरना घूमना फिरना मुश्किल हो जाएगा...', बागी नेताओं को NCP ने दी धमकी

'अपने स्टाफ पर आंख मूंद कर भरोसा न करें मंत्री', आखिर क्यों CM योगी ने कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -