प्रेम प्रसंग में युवक को लड़की के घर वालो ने मारा चाकू
प्रेम प्रसंग  में युवक को लड़की के घर वालो ने मारा चाकू
Share:

मुजफ्फरपुर। शहर में एक युवक पर चाकू से  जानलेवा हमला किया गया। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। सुचना  के अनुसार युवक अपने घर के बाहर टहल रहा था, तभी 4-5 लोग आए और उसे बुलाकर अपने साथ ले गए। फिर चाकू मारकर उसकी जान लेने की कोशिश करी।

बताया गया है की मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। परिजन का कहना है कि गांव की ही लड़की से युवक का अफेयर चल रहा था। लड़की के घरवालों को ये बात पसंद नहीं थी। उन्होंने पहले ही युवक को जान से मारने की धमकी दी थी।

वारदात जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित कल्याणपुर हरौना गांव में शुक्रवार रात को हुई थी । यहां प्रेम प्रसंग में 20 साल के रोहित को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल को इलाज के लिए SKMCH में भर्ती कराया, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

परिजन ने पटना न ले जाकर शहर में ही एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। रोहित की मां चंदा देवी ने बताया कि रोहित नैनीताल में रह कर काम करता है। एक माह पहले ही घर आया है। वह फिर बाहर जाने वाला था, लेकिन आरोपित पक्ष की एक लड़की ने उसे कसम देकर रोक लिया था।


रोहित की मां ने बताया कि लड़की के पापा, चाचा, भाभी और परिवार के दूसरे लोगों ने पहले ही धमकी दी थी कि वो मेरे बेटे को जान से मार देंगे। शुक्रवार की रात सभी सदस्य घर के अंदर थे। रोहित दरवाजे पर टहल रहा था। तभी लड़की का चाचा-भाई समेत 4-5 लोग आए और रोहित को बुलाकर ले गए।
हत्या की नीयत से पेट में चाकू मार दी। थाना इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि बयान के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई होगी।

24000 से अधिक मौतें, तुर्की में मलबे से लगातार निकल रही लाशें, 10 लाख लोगों के पास खाना भी नहीं

3 पत्नियों के कारण शख्स को खानी पड़ी जेल की हवा, जानिए पूरा मामला

स्कालोनी से लेकर एंसेलोट्टी तक FIFA सर्वश्रेष्ठ कोच की लिस्ट में शामिल हुए ये कोच

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -