मंडप में बैठने से पहले दुल्हन को पता चली यह बात, बेरंग लौटी बारात
मंडप में बैठने से पहले दुल्हन को पता चली यह बात, बेरंग लौटी बारात
Share:

बिहार : बिहार में एक बरात को उस समय बिना दुल्हन लिए बेरंग लौटना पड़ा जब मंडप में बैठने से कुछ देर पहले ही दुल्हन को किसी ने दूल्हे के बारे में सच्चाई बता दी. दूल्हे के झूठ का पता चलने पर वधु पक्ष के लोगो ने दूल्हे सहित बारातियो को बंधक बना लिया. बाद में शादी का खर्च देने के बाद दूल्हे को छोड़ा गया.

यह हैरान करने वाला मामला बिहार का है जहा के दरभंगा में रहने वाली लड़की की शादी मधुबनी के रहने वाले एक युवक के साथ तय हुई थी. रिश्ते के समय कहा गया था कि लड़का सरकारी नौकरी करता है. हंसी ख़ुशी से शादी की तैयारी चल रही थी. नाच गानो के साथ बरात लड़कीवालों की चौखट पर खड़ी हुई थी. दूल्हा मंडप में बैठने की तैयारी में लगा हुआ था लेकिन तभी किसी ने दुल्हन को दूल्हे के बारे में सच्चाई बता दी.

बरात में आए एक शख्स ने दुल्हन को बताया कि लड़का सरकारी नौकरी नहीं करता है. इसके बाद लड़की ने अपने परिजनों से बात की और मामला बिगड़ गया. देखते ही देखते लड़की वालो ने दूल्हे पक्ष के लोगो को बंधक बना लिया. लड़की वालो ने शादी का सारा खर्च देने की मांग रख दी. घंटो तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद लड़केवालो ने करीब एक लाख रुपए लड़की के परिजनों को दिए इसके बाद दूल्हे को छोड़ा गया. दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया और बरात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा.

बारातियो ने खाने में मांगा बीफ, लड़की वालो ने बिना दुल्हन लौटा दी बारात

दुल्हन को थप्पड़ मारने वाले दूल्हे को घरातियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

दुल्हन ने किया शादी से इंकार, बिना दुल्हन लौटी बारात

शराबी दुल्हे से शादी करने से किया इन्कार, वापस लौटाई बारात

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -