शराबी दुल्हे से शादी करने से किया इन्कार, वापस लौटाई बारात

शराबी दुल्हे से शादी करने से किया इन्कार, वापस लौटाई बारात
Share:

बलिया। अपनी शादी में एक व्यक्ति को शराब का पैक लगाना काफी महंगा पड़ गया। दरअसल जब दुल्हन को जानकारी मिली कि दूल्हे ने शराब पी है उसने पूरी बारात ही वापस लौटा दी। जी हां। यह वाकया हुआ है उत्तरप्रदेश के बलिया के लालगंज के दामोदरपुर दलित बस्ती क्षेत्र में। मिली जानकारी के अनुसार दलनछपरा निवासी धनपति राम के बेटे राजन की बरात दामोदरपुर आई थी। दूल्हा जब आरती के लिए पहुंचा तब वह ठीक से खड़ा नहीं हुआ।

उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। दरअसल उसने शराब पी रखी थी । जब दुल्हन की सहेलियों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने और अन्य लोगों ने आपत्ती ली। ऐसे में वर पक्ष के लोग भड़क गए। ऐसे में वधू पक्ष के लोगों ने शादी से इन्कार कर दिया। जिसके बाद पंचायत का आयोजन हुआ और बरात को वापस लौटा दिया गया।

इसी बीच शराबी दुल्हे की दुल्हन की सहेलियों से झड़प भी हुई। दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया और फिर कुछ महिलाओं ने उसे समझाया मगर वह नहीं मानी। दुल्हन के परिजन ने खर्च की रकम वापसी के लिए दूल्हे को बंधक बना लिया। दूल्हा रात में किसी तरह मंडप से भाग गया। मामला पुलिस में पहुंचा दोनों ही पक्ष शादी न करने पर सहमत हो गए और फिर बारात लौट गई।

SC ने 10.52 लाख फर्जी पैनकार्ड को लेकर जताई चिंता

दूल्हे साफे में कर सकते है एक्सपेरिमेंट

लड़की के घर बरात लेकर पहुंच गया दूसरा दूल्हा, जाने दुल्हन ने क्या किया फिर

 

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -