दुल्हन को थप्पड़ मारने वाले दूल्हे को घरातियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
दुल्हन को थप्पड़ मारने वाले दूल्हे को घरातियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Share:

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मड़ियाहू थाना क्षेत्र में एक दूल्हे ने अपनी होने वाली दुल्हन को स्टेज पर सरेआम थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। शादी में दूल्हे की यह हरकत घरातियों को नागवार गुजरी, दूल्हे ने जैसे ही कई थप्पड़ मारे, नाराज ग्रामीण खुद स्टेज पर चढ़ गए और दूल्हे समेत बरातियों को खूब पीटा और दूल्हे के कपड़े तक फाड़ दिये। यही नहीं उसे पूरे दिन बंधक बनाकर रखा। बाद में लोगों ने जब थप्पड़ मारने की वजह दूल्हे से पूछी तो जवाब मिला कि लड़की कम वजन की है, उसका रंग भी ठीक नहीं है, जबकि घटना के बाद पता चला कि दूल्हा नशेड़ी है और उसे भांग खाने की लत है।

शादी में दिन भी उसने बहुत ज्यादा भांग खा ली थी और नशे में दुल्हन को सरेआम थप्पड़ मार दिया। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मड़ियाहू थाना क्षेत्र में कटघर गांव में सूर्यबली यादव ने अपनी बेटी का विवाह बरसठी थाना क्षेत्र के धर्मवीर से तय किया था। सोमवार रात धर्मवीर बारात लेकर गांव पहुंचा। स्टेज पर जयमाल की तैयारियां चल ही रही थीं कि अचानक स्टेज पर दूल्हा अजीब हरकतें करने लगा। उसने दुल्हन को कई थप्पड़ जड़ दिए।

यह देखकर दोनों पक्ष आग बबूला हो गए और मारपीट शुरू हो गई। दुल्हन वालों को जब पता चला कि दूल्हा नशेड़ी है, तो नाराज घरातियों ने दूल्हे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। दूल्हा और 4 अन्य बाराती घायल हो गए। थप्पड़ मारने का कारण बताते हुए दूल्हे ने कहा कि उसे लड़की की दूसरी फोटो दिखाई थी जबकि वो काली है और दुबली है।

उसने बताया कि लड़की वालों ने मुझे और रिश्तेदारों को 24 घंटे तक बंधक बनाये रखा। शादी में दिए जेवरात और कपड़ों के बदले 2 लाख रुपए पुलिस और एसडीएम की मौजूदगी में अदा करने पर मामले का निपटारा हुआ। लड़की के पिता ने बताया कि हमें बताया गया था कि लड़का खेती करता है, जबकि दूल्हा मानसिक रूप से विक्षिप्त व नशेड़ी बताया जा रहा है।

शराबी पति से शादी करने से दुल्हन ने किया इंकार

दुल्हन ने किया शादी से इंकार, बिना दुल्हन लौटी बारात

यहां सिखाया जाता है विदाई के समय कैसे रोया जाता है, शुरू हुआ नया कोर्स

भारत के अलग-अलग स्टेट की दुल्हनों से ले शादी में सजने की टिप्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -