2 बच्चों की मां के प्यार में पागल हुई लड़की, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान
2 बच्चों की मां के प्यार में पागल हुई लड़की, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान
Share:

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ डेढ़ महीने पहले एक लड़की अचानक से लापता हो गई थी। जिसे पुलिस ने नोएडा से बरामद किया है। लड़की एक शादीशुदा मुस्लिम महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। लड़की को जब बरामद किया गया तो उसने घरवालों के साथ जाने से यह बोलते हुए मना कर दिया कि वो इस मुस्लिम महिला से शादी करना चाहती है। मगर बहुत समझाइश के पश्चात् लड़की को उसके घरवालों के सुपुर्द किया गया।

प्राप्त एक खबर के अनुसार, मुस्लिम महिला बरेली की रहने वाली है। उसकी कुछ वक़्त पहले इंस्टाग्राम पर हाथरस की रहने वाली लड़की से दोस्ती हुई। दोनों ने कुछ दिन बात करने के पश्चात् फोन नंबर एक्सचेंज कर लिए। फिर फोन पर दोनों की बातें होने लगीं। मुस्लिम महिला ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। इसलिए वो अपने दो बच्चों के साथ अलग रहने लगी थी। वही जब हाथरस की लड़की से उसकी दोस्ती हुई तो उसे वो बहुत पंसद आई। लड़की को भी मुस्लिम महिला अच्छी लगने लगी। जल्द ही दोनों के बीच अफेयर आरम्भ हो गया। दोनों जानते थे कि समाज उन्हें साथ रहने नहीं देगा। इसलिए हाथरस की रहने वाली लड़की डेढ़ माह पहले घर में बिना बताए नोएडा आ गई। मुस्लिम महिला पहले से ही यहां 2 बच्चों के साथ रह रही थी। दोनों फिर साथ रहने लगे। उधर लड़की के घरवालों ने हाथरस में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। 

तत्पश्चात, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। टेक्निकल सर्विलांस की सहायता से पुलिस ने लड़की का पता लगा लिया। फिर बुधवार को पुलिस ने मुस्लिम महिला के घर से लड़की को बरामद कर लिया। दोनों को थाने लाया गया। लड़की के परिजन भी थाने पहुंचे। वे उसे घर ले जाने लगे तो लड़की ने उनके साथ जाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वो मुस्लिम महिला से प्यार करती है और इसी से शादी करेगी। मुस्लिम महिला ने भी बोला कि वो भी लड़की से उतना ही प्यार करती है। क्योंकि पति से उसे कभी प्यार नहीं मिला जो उसे इस लड़की से मिला है। दोनों ही शादी के लिए जिद पर अड़ गए। तब पुलिस ने उन्हें बहुत समझाया। बहुत देर तक समझाने के पश्चात् आखिरकार लड़की को उसके घरवालों के हवाले कर दिया गया।

पेट दर्द से परेशान थी 12वीं की छात्रा, जांच करवाई तो परिजनों के उड़ गए होश

बकरी लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पूरा परिवार, चौंकाने वाली है वजह

‘सर तन से जुदा, ले लूंगा जान’, MP के संत को मिली धमकी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -