'बिहार में अपराधी बेख़ौफ़, जनता दहशत में...', नितीश सरकार पर गिरिराज सिंह का हमला
'बिहार में अपराधी बेख़ौफ़, जनता दहशत में...', नितीश सरकार पर गिरिराज सिंह का हमला
Share:

पटना: बिहार के बेगूसराय में हुए गोलीकांड के बाद राज्य की महागठबंधन सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गई है। गिरिराज सिंह इसी बेगूसराय से सांसद हैं, जहाँ गोलीकांड हुआ है। वह भी लगातार नीतीश सरकार पर हमला कर रहे हैं। वहीं RJD और JDU नेता, भाजपा सांसद गिरिराज सिंह को नफरती बयान देने वाला नेता बता रहे हैं। अब गिरिराज सिंह ने इन्हीं सवालों का जवाब देते हुए सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है।

गिरिराज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि, 'सच छुप नहीं सकेगा और बिहार सरकार को हर सवालों का जवाब देना पड़ेगा। हमारी बात से बिहार सरकार को मिर्ची लगती है। बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से होए। जिस दिन सीएम नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण की, उसी दिन पटना में गाड़ी के शोरूम में लूट हुई और कई लोगों की हत्याएं हुई। हत्याओं का सिलसिला सा चल पड़ा। मुख्यमंत्री की नाक के नीचे से राजद के पूर्व मंत्री पीरबहोर थाने में अपराधियों को छुड़ाने जाते हैं। बिहार में पहले भी जंगलराज था।'

केंद्रीय मंत्री सिंह ने आगे कहा कि, 'इतने अपराधों के बाद भी नितीश जी कहते हैं कि यह जंगलराज नहीं बल्कि जनता का राज है। तो वह जंगलराज को जनता का राज कह रहे हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि पीरबहोर के कांड में भाजपा का क्या वास्ता था। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वह बेखौफ होकर घूम रहे हैं और आम लोग दहशत में आ गए हैं। आम जनता दहशत में है और मुजफ्फरपुर में भी अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं।

बिहारवासियों के लिए अच्छी खबर, तेजस्वी यादव ने किया ये बड़ा ऐलान

आज माँ के पास नहीं जा पाया, लेकिन लाखों माताएं मुझे आशीर्वाद दे रहीं हैं - जन्मदिन पर बोले मोदी

बीमार आज़म खान से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, क्या ख़त्म होगी नाराज़गी ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -