कांग्रेस अध्यक्ष बनकर भी 'मुख्यमंत्री' पद नहीं छोड़ेंगे गहलोत! खुद दिया ये बयान
कांग्रेस अध्यक्ष बनकर भी 'मुख्यमंत्री' पद नहीं छोड़ेंगे गहलोत! खुद दिया ये बयान
Share:

जयपुर: 17 अक्टूबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। राहुल गांधी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत साफ कर चुके हैं कि यदि राहुल गांधी इस चुनाव में नहीं उतरते तो वे नामांकन करेंगे। ऐसे में जब उनसे प्रश्न किया गया है कि क्या वे 'एक व्यक्ति, एक पद' के नियम को देखते हुए कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के पश्चात् सीएम पद छोड़ देंगे, इस पर अशोक गहलोत ने बोला कि यह ओपन चुनाव है, इसे कोई भी लड़ सकता है। ये नियम नॉमिनेटेड पदों के लिए है। 

अशोक गहलोत ने कहा कि जब हाईकमान नॉमिनेट करती है, तब 2 पद की बात आती है। यह चुनाव है। यह ओपन चुनाव है। इसमें कोई भी खड़ा हो सकता है। इसमें कोई भी MLA, सांसद, मंत्री चुनाव लड़ सकता है। यदि कोई राज्य का मंत्री बोलता है कि वह चुनाव लड़ना चाहता है, तो वह लड़ सकता है। वह मंत्री भी रह सकता है। सीएम बने रहने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि रहना या रहने की बात नहीं है। ये वक़्त बताएगा कि मैं कहा रहता हूं। मगर मैं वहां रहना पसंद करूंगा, जहां मेरे रहने से पार्टी को फायदा होगा। मैं इससे पीछे नहीं हटूंगा। अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश की जो हालत है उसके लिए कांग्रेस का मजबूत होना बहुत आवश्यक है। 

उन्होंने कहा, कांग्रेस की मजबूती के लिए जहां मेरी जरुरत होगी, मैं पीछे नहीं हटूंगा। उन्होंने कहा, मैंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भीतर 4-5 दिन पहले प्रस्ताव रखा था कि राहुल गांधी जी को अध्यक्ष पद स्वीकार करना चाहिए। यदि वे पार्टी अध्यक्ष के तौर पर दौरा करेंगे तो पार्टी की एक अलग छवि बनेगी। मैं उन्हें मनाने का एक बार और कोशिश करूंगा। 

कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, ब्राह्मणों को दी खुलेआम गलियां, भाजपा नेताओं ने भी सुनाई खरीखोटी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदौर महानगर की नवीन कार्यकारिणी की हुई घोषणा

दशहरा से पहले महाराष्ट्र में मचा घमासान, उद्धव-शिंदे में फिर छिड़ी जंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -