महाराणा प्रताप की धरती पर भगवा झंडा फहराने पर गहलोत सरकार ने लगाई पाबंदी, भड़की BJP
महाराणा प्रताप की धरती पर भगवा झंडा फहराने पर गहलोत सरकार ने लगाई पाबंदी, भड़की BJP
Share:

जयपुर: शूरवीर महाराणा प्रताप की धरती मेवाड़ में राजस्थान की गहलोत सरकार ने भगवा झंडा फहराने पर अगले 2 महीने तक पाबंदी लगा दी है। उदयपुर में धारा 144 लगने के पश्चात् राजस्थान भाजपा चीफ सीपी जोशी ने तालिबान में भगवा फहराने की बात कही, जिसके पश्चात् सियासी पारा चढ़ गया है। वही कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा पर हमला किया तथा कहा कि बीजेपी चुनावी वर्ष में वोट की फ़सल काटने के लिए राजनीती कर दंगे भड़काने का षड्यंत्र कर रही है।

साथ ही खाचरियावास ने कहा, 'जिसको भगवा फहराना है वो फहराए, जिसको सफ़ेद लहराना है लहराए। भाजपा-कांग्रेस वाले अपने झंडे लगाए किसी भी झंडा फहराने पर कोई रोक नहीं है। यह झगड़ा भगवा- हरा और सफ़ेद का नहीं है बल्कि वोट का झगड़ा है। क्योंकि लगभग 10 महीने पश्चात् राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में भाजपा के पास कोई काम किया हुआ है नहीं तथा कांग्रेस जीत रही है। इसलिए भाजपा दंगे करवाने के लिए राजनीति कर रही है। इसलिए धारा 144 लगाई गई है।'

मंत्री ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा कान खोलकर सुन लें यहां दंगे फैलाने का प्रयास किया तो उठाके जेल में बंद कर देंगें। उन्होंने कहा कि जो कानून हाथ में लेगा वो चाहें किसी भी धर्म का हो या फिर भाजपा -कांग्रेस का उसे उठाके बंद करेंगे।कानून हाथ में लेना किसी का अधिकार नहीं है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस पर हमला किया है। जोशी ने कहा, 'राजस्थान सरकार मंदिर औऱ धार्मिक त्योहारों के पीछे पड़ी है। इसके पीछे मकसद क्या है वो जाने। पता नहीं किसके दबाव में उन्होंने ऐसा फैसला लिया है और पता नहीं वह किसको खुश करना चाहते हैं। महाराणा प्रताप ने भगवा पताका पूरे उदयपुर में लगाई थी मुगलों के खिलाफ।। अब यदि पताका हम उदयपुर में नहीं लगाएंगे तो क्या तालिबान में लगाएंगे? ये एक तालिबानी राज है। हमारे त्योहारों को रोकने की कोशिश है। दुर्भाग्य है ये जो राजस्थान सरकार कर रही है।' वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के तालिबान में भगवा फहराने के बयान का पलटवार करते हुए प्रताप सिंह ने कहा कि पहले भाजपा अपने झंडे में से हरा हटा दें। यहां कोई हरा एवं केसरिया का झगड़ा नहीं है। अभी वो नए नए अध्यक्ष बने है इसलिए डायलॉगबाजी कर रहे हैं।

शिवराज सिंह ने कमलनाथ को कहा 'पागल', भड़के पूर्व CM बोले- 'यह सड़क छाप गुंडों की भाषा'

IPL 2023: आज पहली जीत की तलाश में उतरेगी हैदराबाद, ये हो सकती है हैदराबाद-लखनऊ की प्लेइंग-11

देश में फिर डराने लगी कोरोना की रफ़्तार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- ट्रैकिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट पर ध्यान दें राज्य

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -