गौतस्करी मामला: CM ममता के करीबी अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या को ED ने किया अरेस्ट, पिता पहले से जेल में
गौतस्करी मामला: CM ममता के करीबी अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या को ED ने किया अरेस्ट, पिता पहले से जेल में
Share:

कोलकाता: केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गौतस्करी के मामले में बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या को अरेस्ट कर लिया है। उनके पिता अनुब्रत को भी CBI और ED दोनों अरेस्ट कर चुकी है। सुकन्या से पहले पूछताछ की गई थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। बेहिसाब संपत्ति और बैंक खातों से संबंधित जानकारी को लेकर उनसे जवाब माँगे गए थे। सुकन्या अभी ममता सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षिका कार्यरत हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ED ने उन्हें इससे पहले भी बुलाया था, मगर वो पेश नहीं हुई थीं। उन्हें पहली बार 15 मार्च को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया था। हालाँकि, हर बार उन्होंने अपनी खराब सेहत का बहाना बनाते हुए मौजूदगी में असमर्थता जताई थी। ED ने 17 नवंबर, 2022 को बीरभूम जिले में TMC के जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को अरेस्ट किया था। उनका सहयोगी मनीष कोठरी भी गिरफ्तार हुआ था। कई दफा समन ठुकराने के बाद आखिरकार मंगलवार (25 अप्रैल, 2023) को जाँच एजेंसी के सामने पेश हुई थी। सुकन्या मंडल 2 कंपनियों की निदेशक हैं, जिन्हें फर्जी बताया जा रहा है। वो फ़िलहाल अपने परिवार के साथ बीरभूम के बोलपुर में रहती हैं। इस मामले में हवाला से लेनदेन के भी प्रमाण मिले हैं। कई फंड्स सुकन्या के नाम पर हैं, जिनका कोई हिसाब-किताब नहीं है। वो ‘ANM Agrochem Private Limited’ और ‘Neer Developer Private Limited’ की निदेशक हैं।

बता दें कि, पशु तस्करी का ये मामले कई करोड़ो रुपयों का है। CBI ने बताया था कि सुकन्या मंडल की मासिक आय 2013-14 में 3.10 लाख रुपए प्रति माह से बढ़ कर 2020-21 में 1.45 करोड़ रुपए हो गया था। मंडल के नाम पर 3 करोड़ रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) है। सीएम ममता बनर्जी के बेहद करीबी माने जाने वाले अनुब्रत मंडल अभी आसनसोल स्थित जेल में बंद हैं। हालाँकि, अब भी TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी, अनुब्रत और उनके परिवार को बेकसूर बताते हुए ये कहती रही हैं कि सियासी रंजिश के चलते उन्हें फँसाया जा रहा है।

Char Dham Yatra: खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, भारी बर्फ़बारी के बीच श्रद्धालुओं ने खूब लगाए जयकारे, Video

आयुर्वेदिक चिकित्सकों को MBBS डॉक्टरों के बराबर वेतन पाने का अधिकार नहीं - सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुजरात HC का फैसला

प्रकाश सिंह बादल को आखिरी सलामी देने चंडीगढ़ पहुंचे PM मोदी, दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -